आधी रात को सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला और फिल्म को लेकर किया ऐसा ट्वीट, ट्रेंड हुआ 'भाई'
सुपरस्टार सलमान खान को लेकर मशहूर है कि उनका हर काम थोड़ा अलग होता है। यही कारण है कि उन्होने हाल ही में अपने सबसे खास दोस्त साजिद नाडियाडवाला को जन्मदिन पर विश करते हुए कभी ईद कभी दिवाली का आधिकारिक ऐलान भी कर डाला। ये ऐलान और जन्मदिन की मुबारकबाद इसलिए चर्चा में है क्योंकि सलमान खान ने आधी रात के बाद ये ट्वीट किया।
जी हां, सलमान खान ने रात 2.30 मिनट पर ये ट्वीट किया और इसके बाद लगातार ट्विटर पर हैशटैग 'भाई' ट्रेंड हो रहा है। बता दें कि सलमान खान ने एक ट्वीट किया था और लिखा था कि..

''कभी ईद कभी दिवाली मुबारक हो, ग्रैंडसन उर्फ साजिद नाडियाडवाला ग्रैंडसन जन्मदिन मुबारक हो।'' सलमान खान के इस ट्वीट के बाद लगातार फैंस इसपर रिएक्ट कर रहे हैं और उनका कहना है कि ऐसा सिर्फ सलमान खान कर सकते हैं।

आधी रात में फिल्म का ऐलान
आधी रात में फिल्म का ऐलान और जन्मदिन पर विश, इसके बाद भी ट्विटर पर उनका नाम ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि सलमान खान कि इस फिल्म को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म नहीं बन रही है लेकिन बाद में खुद साजिद ने ही इसका खुलासा करते हुए अफवाह बताई थी।

साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं
उनका कहना था कि फिल्म हर हाल में बनेगी। इस फिल्म में मेगास्टार के साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं जो कि पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। इसके पहले वो सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ हाउसफुल 4 का हिस्सा बनेंगी।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर पूजा हेगड़े प्रभास के साथ राधेश्याम को लेकर बिजी हैं और काफी जल्दी इस फिल्म से धमाका करने के लिए तैयार हैं। इसके अलावा वो कई हिंदी फिल्मों की भी हिस्सा आने वाले समय में बनतीं नजर आने वाली हैँ।

वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट पर सलमान खान कभी ईद कभी दिवाली के अलावा टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं। इस फिल्म के साथ वो सबसे पहले नजर आने वाले हैं।

टाइगर 3
ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस साल के अंत तक सलमान खान की टाइगर 3 रिलीज हो जाएगी। इसके अलावा वो किक 2, बजरंगी भाईजान 2 और दबंग 4 जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं।

फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं
अब आने वाले समय में वो कितने बड़े धमाके करते हैं वो तो समय ही बताएगा। फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications











