Met Gala 2023: ऊप्स! किसी की ड्रेस खिसकी तो किसी की ड्रेस फटी, किम कार्दशियन की तो....

Met Gala 2023: फैशन इवेंट हो और उसमें वॉडरोब मालफंक्शन ना हो ऐसा कम ही देखने को मिलता है। मेट गाला 2023 इवेंट भी इससे अछूता नहीं है। इस साल भी मेट गाला इवेंट में कुछ हसीनाएं वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हुईं। इन हसीनाओं में रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन, मॉडल और एक्ट्रेस काइली जेनर, और अमेरिकन एक्ट्रेस कॉमेडियन च्लोए फाइनमैन भी शामिल है।
च्लोए फाइनमैन (Chloe Fineman)
'SNL' की च्लोए फाइनमैन ने वॉर्डरोब मालफंक्शन पर खुलकर बात की और उन्होंने बताया कि मेट गाला 2023 इवेंट में शिरकत करने से पहले उनकी ड्रेस के कुछ धागे खींच गए और उनकी ड्रेस पीछे की तरफ से फट गई। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है। बेशक च्लोए फाइनमैन ने अपने साथ हुए वार्डरोब मालफंक्शन को बहुत हल्के में लिया और इस बारे में मीडिया के सामने खुलकर बात की लेकिन कुछ हसीनाएं तो इस बारे में बात करना भी पसंद नहीं करती। हालांकि उन्होंने कहा कि इसे संभालना उनके लिए एक बहुत बड़ा चैलेंज था।
किम कार्दशियन (Kim Kardashian)
रियलिटी टीवी स्टार किम कार्दशियन अक्सर चर्चा में रहती हैं और मेट गला 2023 जैसा इवेंट हो और उनकी बात ना हो यह नामुमकिन है। किम कार्दशियन भी मेट गाला 2023 में शिरकत करने के दौरान वॉडरोब मालफंक्शन का शिकार हुईं। रेड कारपेट पर एंट्री करने से पहले ही जैसे ही वे गाड़ी से उतरी उनकी ड्रेस के कुछ मोती टूट कर बिखर गए। दरअसल, किम कार्दशियन ने जो ड्रेस पहनी थी वह आधे से अधिक मोतियों से बनी थी। हालांकि इसकी परवाह किए बिना किम कार्दशियन ने इवेंट में इसी तरह शिरकत की और वह चलने के दौरान टूटे हुए मोतियों की तरफ से ड्रेस को हाथ में उठाती हुई नजर आईं।
काइली जेनर (KYLIE Jenner)
मॉडल और एक्ट्रेस काइली जेनर 2023 मेट गाला में व्हाइट कार्पेट पर लगभग वार्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गई थीं। दो बच्चों की मां ने मेट गाला में लाल और नीले रंग के गाउन में मेट गाला में शिरकत की जिसमें कट-आउट डिटेल्स और एक स्लिट थी। खतरनाक हाई स्लिट वाले बॉडी-हगिंग रेड गाउन में जैसे ही उन्होंने कदम रखा ड्रेस उनकी जांघ के ऊपर तक पहुंच गई थी। लेकिन वक्त रहते काइली ने खुद को संभाल लिया नहीं तो वे ऊप्स मोमेंट का शिकार हो जातीं। 25 साल की काइली ने गाउन के साथ रेड हाई हील्स और डायमंड इयररिंग्स पहने थे।


Click it and Unblock the Notifications














