रणबीर की तस्वीर लेने के चक्कर में फोटोग्राफर पहुंचा अस्पताल!

सूत्रों के अनुसार फोटोग्राफर बिना इजाजत लिये ही फोटो क्लिक कर रहा था। रणबीर कपूर जो कि बॉम्बे वेलवेट फिल्म के लिए नये और डिफरेंट लुक में थे उनकी तस्वीरें खींचने की कोशिश करने के दौरान फोटोग्राफर का बाउंसर से झगड़ा हो गया। जब फोटोग्राफर से बात की गयी तो उसने बताया मैं अस्पताल में हूं और मेडिकल चेकअप के लिए जा रहा हू। आप लोग इस बारे में पुलिस अधिकारियों से बात करें। इसी दौरान माटुंगा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर राघवेंद्र मदनलाल ठाकुर ने बताया हमने फोटोग्राफर का स्टेटमेंट ले लियिा है। हम अभी इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि इस केस पर कौन से चार्ज लगाए जाएं। अभी तहकीकात चल रही है।
अनुराग कश्यप जो कि बॉम्बे वेलवेट के निर्देशक हैं का कहना है ये झूठ है। फोटोग्राफर ने हमारे प्रोडक्शन के आदमी को थप्पड़ मारा। उसके बाद जब उसे लेकर पुलिस स्टेशन गये तो उसने अपना दलित कार्ड निकाल लिया और उल्टा हमपर इल्जाम लगा दिया। जब ये हादसा हुआ उस वक्त रणबीर तो सेट पर थे भी नहीं। खैर सच जो भी हो लेकिन ये तो है कि आजकल निर्देशक और एक्टर अपनी फिल्मों में अपने लुक्स को लेकर इतना ज्यादा सीरियस रहते हैं कि वो किसी भी तरह से अपने लुक को फिल्म के लॉंच तक रिवील नहीं होने देना चाहते।


Click it and Unblock the Notifications











