किस के इशारों पर नाच रहे हैं 71 साल के अमिताभ?
बिग बी ने अपने ब्लॉग एसआरबच्चन डॉट काम में मंगलवार को लिखा, "काफी दिन हो गए मुझे पर्दे पर नाचे गाए। अब 71 साल की उम्र में यह थोड़ा बेतुका लगता है। लेकिन सच तो यह है मुझे नाचना हमेशा से पसंद है, जब तक कि रीटेक्स बर्दाश्त के बाहर न हो जाए।"
उन्होंने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की सराहना करते हुए कहा, "इतना मोटा होने के बावजूद उनकी नृत्यशैली बेहद खूबसूरत और अलग होती है। आचार्य ने उन्हें बताया कि 1990 में आई अमिताभ की फिल्म 'अग्निपथ' के उस दृश्य में वह नर्तकों के समूह में शामिल थे, जब अमिताभ भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के लिए जाते हैं।
अमिताभ ने लिखा, "आज वह कुशल नृत्य निर्देशक हैं और उनका अपना डांस स्कूल भी है। वह टनों काजू, रेवड़ी और गजक हजम कर सकते हैं।" मालूम हो कि इससे पहले भी अमिताभ ने ब्लॉग पर लिखा था कि 'भूतनाथ रिटर्न्स' की शूटिंग में काफी व्यस्त है जिसकी वजह से वह अपने चाहने वालों का अभिवादन नहीं कर पाते हैं इसी वजह से वह काफी हैरान-परेशान और निराश रहते हैं क्योंकि वह नहीं चाहते कि उनके फैंस को उनकी वजह से कोई दिक्कत हो।


Click it and Unblock the Notifications
