..................... At 61, Zeenat Aman to marry 36-year old businessman | सेक्स सिंबल जीनत अमान ने रचाई शादी - Hindi Filmibeat

सेक्स सिंबल जीनत अमान ने रचाई शादी

बीते जमाने की सेक्स सिंबल जीनत अमान, जिन्होंने ना जाने कितने उसूलों और मर्यादा को तोड़ते हुए बॉलीवुड में एक अलग पहचान बनायी थी, ने साठ का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन इसी साठ के उम्र में उन्होंने दोबारा दुल्हन बनने का कदम उठाया है। ऐसा कहा जा रहा है कि जीनत अमान ने अपने से करीब 24 साल छोटे मुंबई के जाने-माने बिजनेसमैन से शादी कर ली है तो कुछ लोगों का कहना है कि जीनत ने शिवसेना के किसी नेता से शादी रचाई है जो कि उनसे उम्र में आधा है।

खैर जीनत ने भी माना है कि उन्होंने दोबारा शादी का फैसला किया है लेकिन अभी शादी की नहीं है। लेकिन इससे आगे उन्होंने अपने बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। भारत की पहली मिस एशिया रह चुकीं जीनत को अपनी पहली शादी से दो बेटे अजान और जहान है जिनकी उम्र 26 और 23 साल है।

जीनत ने कहा कि पति मजहर की मौत के बाद मैं सपने में भी दोबारा शादी के बारे में सोच भी नहीं सकती थी लेकिन मेरे दोनों बेटों ने मुझे दोबारा से शादी करने के लिए प्रोत्साहित किया जिनके कारण मैं शादी का निर्णय ले पायीं। अब मुझे अच्छा लग रहा है दोबारा से दुल्हन बनकर मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि जैसे मैं फिर से जवान हो गयी हूं।

आपको बता दें कि फिल्म 'हरे रामा हरे कृष्णा' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली जीनत अमान को लोग एक बोल्ड अभिनेत्री के ही तौर पर पहचानते हैं। अभिनेता देवानंद के साथ उनका काफी नाम जुड़ा था जिसे देवानंद मे स्वीकारा भी था लेकिन उन्होंने हमेशा कहा कि मैं जीनत को चाहता था लेकिन जीनत ने कभी भी मुझे नहीं चाहा। यह एकतरफा मोहब्बत थी। उसके बाद अभिनेता संजय खान के साथ जीनत कई साल लंबे रिलेशनशिप में रहीं लेकिन दोनों ने शादी नहीं की और रिश्ता टूट गया।

फिर अचानक से जीनत की जिंदगी में अभिनेता मजहर खान आ गये जिनसे जीनत ने साल 1985 में अचानक से शादी रचा ली थी। लेकिन मजहर के साथ उनका रिश्ता मधुर नहीं रहा। मीडिया में खबरें आती रहीं कि मजहर को ड्रग्स लेने की बुरी आदत है, जिसके कारण वो जीनत पर काफी अत्याचार करते हैं,उन्हें बुरी तरह मारते-पीटते हैं। इस शादी से जीनत को दो बेटे हैं। और साल 1998 में मजहर को अपनी बुरी लत के कारण कैंसर हो गया जिससे उनकी मौत हो गयी। लेकिन मरते दम तक जीनत अपने पति और शादी के प्रति ईमानदार और समर्पित रहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X