59 की उम्र में मिलिंद सोमन ने कमर पर वजन लटकाकर किए पुल-अप्स, 18 साल की नौजवान भी हो जाएंगे शर्मिंदा

Milind Soman Pull-Ups Video: फिटनेस की बात आती है तो बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो कि अपनी उम्र से जवान नजर आते हैं। इस लिस्ट में अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी और अनिल कपूर जैसे सितारे आते हैं।
लेकिन अभिनेता मिलिंद सोमन भी किसी से कम नहीं हैं। कुछ साल पहले अपने से काफी छोटी लड़की से साथ शादी करने के बाद वो खबरों में आए थे। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि काफी हैरान करने वाला है।
इस वीडियो में 59 साल के मिलिंद सोमन को कमर पर वजन टांगकर पुल अप्स मारते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
मिलिंद सोमन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था, ''मेरा नया पसंदीदा!! वेट पुल-अप्स, और मेरी पसंदीदा जगह पर।'' अभिनेता का ये अंदाज वाकई में हैरान करने वाला है। एक यूजर ने लिखा, ''वो आखिरी वाला!!!! मैंने बस एक बार को पकड़ने की कोशिश की और 15 सेकंड से ज़्यादा नहीं टिक पाई।'' एक ने लिखा, ''मेड इन इंडिया, एक प्यारा सोनिया, एक बॉडी चाहिए दैट मेड इन इंडिया।'' इस तरह से लोग मिलिंद की तारीफ कर रहे हैं। वो अक्सर चर्चा में रहते हैं।
मिलिंग सोमन की शादी की चर्चा हुई थी
मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। दोनों की उम्र 26 साल का अंतर है। मिलिंद जहां 59 साल के हैं तो वहीं उनकी पत्नी अंकिता महज 33 साल की है। दोनों की शादी ने खूब सुर्खियों बटोरी थीं। हालांकि अब ये जोड़ी काफी लोकप्रिय है। दोनों ही सोशल मीडिया पर आए दिन एक दूसरे के साथ अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और नेटिजंस उनकी कैमिस्ट्री के दीवाने दिखाई देते हैं। फिलहाल आप देखिए मिलिंद का ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











