43 की उम्र में भी कायम है माधुरी का जादू

सोनी चैनल के प्रोग्रामिंग हेड अजय भालवंकर का कहना है, 'हम कार्यक्रम के पिछले दो सत्रों से ही माधुरी को जज बनाने की कोशिश कर रहे थे। डांस से जुड़े शो के लिए हमें उनसे बेहतर जज और कौन मिल सकता था।' उन्होंने कहा, 'माधुरी इस शो की जान बन गई हैं। सभी चार सीजन में हमारे इस शो की टीआरपी सबसे ज्यादा रही और यह सब माधुरी की वजह से है।'
मार्च के पहले हफ्ते 'झलक दिखला जा' का फिनाले आयोजित होगा। माधुरी ने 2002 में अमेरिका में कार्यरत डॉक्टर श्रीराम नैने से शादी की तो उनेक अपने लाखों प्रशंसकों का दिल टूट गया। शादी के बाद माधुरी सिर्फ 'आजा नचले' फिल्म में नजर आईं।
माधुरी ने 1984 में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'अबोध' से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके करीब एक दशक बाद उन्होंने इसी प्रोडक्शन हाउस के साथ 'हम आपके हैं कौन' की। इस फिल्म ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे।
'हम आपके हैं कौन' ने 60 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। माधुरी ने 'तेजाब', 'राम लखन', 'साजन', 'बेटा' और 'दिल', 'दिल तो पागल है' और 'देवदास' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहना मिली।


Click it and Unblock the Notifications











