37 वें बसंत में भी बरकरार ऐश का जादू
आमतौर पर माना जाता है कि बढ़ती उम्र के साथ अभिनेत्रियों का जादू लोगों के सिर से उतर जाता है और वो फ्लाप करार दे जाती है लेकिन विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ ऐसा नहीं है, 1 नंवबर को 37 बसंत पूरे करने जा रही ऐश्वर्या के साथ आज भी फिल्मी निर्देशक काम करने को बेताब हैं। तमिल फिल्म 'इरूवर' से अभिनय क्षेत्र में कदम रखने वाली ऐश्वर्या की पहली हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' था। इसके बाद उन्होंने ढेर सारी हिंदी फिल्मों में काम किया। ऐश्वर्या को निदेशक सुभाष घई की फिल्म 'ताल' से विशेष पहचान मिली।
इसके बाद 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास', 'रेनकोट', 'गुरु', 'धूम-2', 'जोधा अकबर', 'सरकार राज' 'रावण' और 'रोबोट' में इनके अभिनय को काफी सराहा गया। ऐश्वर्या की दो बड़ी फिल्में 'एक्शन रिप्ले' और 'गुजारिश' प्रदर्शित होने के लिए तैयार हैं। भारत में अभिनेत्रियों की शादी हो जाने के बाद उनका फिल्मी करियर एक तरीके से खत्म माना जाता है, लेकिन ऐश्वर्या के साथ फिल्म बनाने वाले निदेशकों कहना है कि उनका जादू अभी कायम रहेगा।
फिल्म निर्माता सुभाष घई ने बताया, "ऐश्वर्या ने 'ताल' के निर्माण के समय मेरी प्रत्येक बात सुनती थी। वह निर्देशकों की पहली पसंद है। मुझे गर्व है कि उन्होंने एक अभिनेत्री के तौर पर खुद को काफी समृद्ध किया है।" ऐश्वर्या के साथ 'गुजारिश' बनाने वाले निर्देशक संजय लीला भंसाली ने बताया, "कुछ लोग समय से परे होते हैं। ऐश्वर्या उनमें से एक है। मैं उनके साथ फिल्म बनाने के लिए हमेशा तैयार रहता हूं।"


Click it and Unblock the Notifications











