Asur 2 की वृंदा अपनी सादगी से जीत लेती हैं हर किसी का दिल, 43 की उम्र में भी खूबसूरती है लाजवाब

Asur 2 fame vrinda

इन दिनों ओटीटी प्लेटफार्म पर 'असुर 2' धमाल मचा रही है। बता दें कि इस सीरीज में बरुण सोबती, अरशद वारसी और रिद्धि डोगरा को लीड किरदार निभाते हुए देखा गया। इतना ही नहीं इस वेब सीरीज को दर्शकों द्वारा भी काफ़ी प्यार मिला। एक तरफ तो इस सीरीज में कुछ लोग मिशन पर दौड़ते भागते और परेशान नजर आए। लेकिन इसी वेब सीरीज में एक कैरेक्टर ऐसा भी दर्शाया गया जो कि बिल्कुल शांत स्वभाव का नजर आया। वृंदा का किरदार निभाने वाली बरखा सेनगुप्ता इस किरदार में काफी शांत रूप में नजर आई। उन्होंने अपनी सादगी से हर किसी का दिल जीत लिया। लेकिन आज हम जाने वाले हैं कि बरखा सेनगुप्ता रियल लाइफ में कैसी हैं?

टेलीविजन से घर-घर में बनाई पहचान

जानकारी के लिए आपको बता दें कि बरखा सेनगुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत 'कितनी मस्त है जिंदगी' से की। इस सीरियल को एमटीवी पर 2004 में ऑन एयर किया गया था। बाद में 2005 में एक्ट्रेस को 'कसौटी जिंदगी की' में देखा गया। इसमें उन्होंने दिव्या का किरदार निभाया। एक्ट्रेस ने 'नच बलिए 3' और 'झलक दिखलाजा 3' जैसे डांस रियलिटी शो में भी हिस्सा लिया है। एक्ट्रेस ने कई सारे और भी सीरियल्स में काम किया और अपनी घर-घर में पहचान भी बनाई।

फिल्मों से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया डेब्यू

लेकिन 2010 से बरखा सेनगुप्ता ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने राजनीति, गोलियों की रासलीला रामलीला और विलेन जैसी फिल्मों में भी काम किया। जिसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती चली गई। जिसके बाद एक्ट्रेस ने बंगाली फिल्म 'ब्लैक' में एक आइटम नंबर भी दिया था। लेकिन 2020 में बरखा सेनगुप्ता ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू कर रात्रि के यात्री, कामिनी, हंटर और असुर 2 जैसी वेब सीरीज में बेहतरीन परफॉर्मेंस दी।

असुर 3 में भी नजर आएंगी बरखा

अगर हम बरखा सेनगुप्ता के निजी जीवन की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने 2008 में इंद्रनील सेनगुप्ता के साथ में शादी रचाई। अब वह एक बेटी की मां भी बन चुकी है। हालांकि आपको बता दें कि बरखा अपने पति से अलग हो चुकी है। कुछ खबरों की माने तो बरखा सेनगुप्ता एक्टर और प्रोड्यूसर आशीष शर्मा को इन दिनों डेट कर रही हैं। इस बात को लेकर अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वेब सीरीज 'असुर 3' में भी बरखा ही विलेन का किरदार अदा करेंगी।

More from Filmibeat

Read more about: asur 2 vrinda
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X