Sonakshi Sinha और Zaheer Iqbal की 2 साल में ही टूट जाएगी शादी! ज्योतिष ने की भविष्यवाणी

Astrolger Prediction On Sonakshi Zaheer Marriage: सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की एक मशहूर अभिनेत्री है और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के इकलौती बेटी है। लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने एक्टर जहीर इकबाल के साथ 23 जून 2024 को रजिस्टर्ड मैरिज कर ली थी। हालांकि एक्ट्रेस का एक मुस्लिम एक्टर के साथ शादी करना काफी सारे लोगों को रास नहीं आया।
सोनाक्षी सिन्हा को इसके लिए काफी ट्रोल भी किया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी उन्होंने किसी की भी परवाह किए बिना जहीर इकबाल के साथ अपने प्यार को मुकम्मल किया। लेकिन इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। जिसमे एक एस्ट्रोलॉजर सोनाक्षी सिन्हा को लेकर भविष्यवाणी कर रहे हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में एस्ट्रोलॉजर सुशील कुमार सिंह को देखा जा सकता है। वह एक पॉडकास्ट के दौरान सोनाक्षी सिन्हा और उनके शादीशुदा जीवन को लेकर भविष्यवाणी करते हुए नजर आए। उन्होंने कहा कि "सोनाक्षी सिन्हा की कुंडली में यह शादी 2 साल से ज्यादा चलती हुई नहीं दिखाई दे रही है।"
एस्ट्रोलॉजर ने आगे बात करते हुए कहा कि "सोनाक्षी सिंह का जो माथा है वह बहुत ऊंचा है, बाल यहां गए हैं। ऐसा माथा वैवाहिक सुख प्रदान नहीं करता है। जहीर इकबाल की आंखें भी अलग है। इसलिए सोनाक्षी सिन्हा की कुंडली में टाइम तो मुझे नहीं पता, लेकिन मेरी विद्या में टाइम की कोई जरूरत नहीं है।"
एस्ट्रोलॉजर ने यह भी कहा कि "जो मुझे सोनाक्षी सिन्हा की डेट ऑफ़ बर्थ पता है उसके हिसाब से उनका शादी के बाद जहीर इकबाल से एक संतान होगी। दोनों की शादी में बहुत विवाद भी दिखता है। यह शादी 2 साल से ज्यादा चलती हुई नजर नहीं आती है।"
अब इस वीडियो पर लगातार लोग भी कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं। काफी सारे लोग तो एस्ट्रोलॉजर को ट्रोल कर रहे हैं तो वही सोनाक्षी के फैंस को इस बात को सुनकर धक्का लगा है। एक यूजर कमेंट करते हुए लिखता है कि "वीडियो सेव कर लेता हूं 2 साल बाद आकर देखूंगा।" काफी सारे लोग एस्ट्रोलॉजर को सही भी बता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications