सिद्धार्थ सुशांत के बाद एक और बुरी खबर, 25 साल की उम्र में घर में मरा पाया गया ये सुपरस्टार

ASTRO member Moonbin Death: बुधवार 19 अप्रैल के दिन कोरियन पॉप बाय एस्ट्रो ग्रुप के एक सदस्य मूनबीन का निधन हो गया है। कोरियन मीडिया ने ये खबर जारी कर हर किसी को हैरान कर दिया है। एस्ट्रो ग्रुप पूरी दुनिया में काफी मशहूर और मूनबीन की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनकी मौत की खबर से शोक का माहौल है। मूनबीन की उम्र सिर्फ 25 साल थी।
सियोल गंगनम पुलिस स्टेशन ने बताया है कि एस्ट्रो के मूनबीन को उनके आवास पर 19 अप्रैल 2023 को रात के लगभग 8:10 पर उनके मैनेजर द्वारा मरा हुआ पाया गया जिसके बाद मैनेजर ने पुलिस को फोन किया और पुलिस ने आते ही अपने पास कंट्रोल ले लिया।
पुलिस का मानना है कि यह एक आत्महत्या है क्योंकि कुछ ऐसी चीजें मिली है जिससे ऐसा लग रहा है कि उन्होंने खुद अपनी जान ली है और इस चीज का पता लगाने के लिए मूनबीन की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
मूनबीन एक कोरियर स्टार है जिन्होंने 23 फरवरी 2016 को अपने करियर की शुरुआत की थी उन्होंने कम उम्र से ही एक्टिंग करना शुरू किया और महारत भी हासिल की आप सभी लोगों ने केडी ड्रामा के बारे में सुनाइए होगा और KD ड्रामा का एक बहुत ही पॉपुलर शो "बॉयज़ ओवर फ्लावर्स" मैं इन्होंने एक्टिंग की है और यह k-pop बॉय ग्रुप एस्ट्रो के सदस्य में से भी एक है।


Click it and Unblock the Notifications











