ENT Live Updates: ASTRO मेंबर मूनबीन का निधन, हाई कोर्ट पहुंची आराध्या बच्चन

Entertainment Live Updates

Entertainment Live Updates: नए सवेरे के साथ फिल्म गलियारा नई खबरों, गॉसिप्स और सेलेब्स की वायरल तस्वीरों और वीडियो से पटा दिखाई दे रहा है। इस सभी को एक क्लिक में पाने के लिए फॉलो कीजिए फिल्मबीट हिंदी के इस लाइव ब्लॉग को...

दिन की शुरुआत ASTRO मेंबर मूनबीन के निधन की बुरी खबर के साथ हुई है। रियन पॉप बाय एस्ट्रो ग्रुप के एक सदस्य मूनबीन का निधन हो गया है। कोरियन मीडिया ने ये खबर जारी कर हर किसी को हैरान कर दिया है। एस्ट्रो ग्रुप पूरी दुनिया में काफी मशहूर और मूनबीन की भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में उनकी मौत की खबर से शोक का माहौल है। मूनबीन की उम्र सिर्फ 25 साल थी।

इसके साथ ही बच्चन परिवार की लाडली आराध्या ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और याचिका दायर की है। 11 साल की आराध्या की ओर से कोर्ट तक यूं शिकायत पहुंचना चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, एक फेक न्यूज मामले में बच्चन परिवार की ओर से दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दर्ज की गई है। इस न्यूज में आराध्या की लाइफ स्टाइल और हेल्थ को लेकर गलत जानकारी दी गई थी, जिसके बाद बच्चन परिवार इससे खासा नाराज है।

LIVE Feed
  • Apr 20, 2023 8:37 PM

    TMKOC: पुराने तारक मेहता ने शो के प्रोड्यूसर के खिलाफ छेड़ी जंग, इस वजह से कोर्ट में घसीटा

    Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah News Update: मशहूर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' आए दिन किसी ना किसी विवाद में फंसा ही रहता है। अब हाल ही में खबर सामने आ रही है कि शैलेष लोढ़ा ने कुमार मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से खबर सामने आ रही है कि शो में कभी तारक मेहता का रोल निभाने वाले शैलेष लोढ़ा ने शो के प्रोड्यूसर के खिलाफ केस किया है।

    TMKOC: पुराने तारक मेहता ने शो के प्रोड्यूसर के खिलाफ छेड़ी जंग, इस वजह से कोर्ट में घसीटा
  • Apr 20, 2023 7:10 PM

    Shehnaaz Gill: फिर शहनाज के हाथों लगी बड़ी फिल्म, जल्द सामने आएंगी सारी जानकारी, फैंस हुए खुश

    Shehnaaz Gill: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल के फैंस के बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अब शहनाज गिल के हाथों बॉलीवुड की दूसरी बड़ी फिल्म हाथ लगी है, यह फिल्म रिया कपूर की है।

  • Apr 20, 2023 5:48 PM

    पामेला चोपड़ा- बेटे आर्यन के साथ पहुंचे शाहरुख खान

    यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का निधन हो गया है और इस मौके पर कई सितारे उनके घर पर पहुंच रहे हैं। इस लिस्ट में पहना शाहरुख खान का आया है और उनका वीडियो वायरल हो रहा है। बता दें कि शाहरुख खान इस दौरान अपने बेटे आर्यन खान के साथ पहुंचे थे। मामेला के निधन पर कई सितारों ने शोक भी व्यक्त किया है।

  • Apr 20, 2023 5:00 PM

    Shilpa Shetty: फिटनेस क्वीन ने अपने हुस्न ने बनाया लोगों को दीवाना, ब्लू हाई स्लिट ड्रेस में फोटो हुई वायरल

    Shilpa Shetty: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिटनेस क्वीन के नाम से मशहूर शामिता शेट्टी की बहन शिल्पा शेट्टी कुंद्रा हमेशा ही अपने हुस्न और अपनी अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती रहती है। शिल्पा कोई भी मौका नहीं छोड़ती है, अपनी कातिल अदाओं का जादू लोगों पर चलाने का, ऐसे ही एक बार फिर से शिल्पा ने ब्लू हाई स्लिट ड्रेस में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करके इंटरनेट पर फिर से आग लगा दी है।

  • Apr 20, 2023 4:30 PM

    Pamela Chopra Death: कटरीना कैफ से लेकर शाहरुख खान और श्रद्धा कपूर तक कई सितारें पहुंचे आदित्य चोपड़ा के घर

    Pamela Chopra Death: आज सुबह फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नी और रानी मुखर्जी की सास पामेला चोपड़ा का 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया, इसके चलते बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। ऐसे में उनके अंतिम दर्शन और उनको अंतिम विदाई देने के लिए आदित्य चोपड़ा के घर पर कई सारे फिल्मी सितारें पहुंचे रहे हैं। और इस दुख की घड़ी में आदित्य और रानी के साथ खड़े हो रहे हैं।

  • Apr 20, 2023 2:59 PM

    Pamela Chopra Celebs Reactions- पामेला चोपड़ा के निधन पर संजय दत्त समेत इन सितारों का छलका दर्द!

    दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर ने पामेला चोपड़ा के निधन की खबर की पुष्टि की। उनके परिवार में उनके बेटे हैं आदित्य चोपड़ा जो कि यशराज प्रोडक्शन संभाल रहे हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके करीबी और फिल्म इंडस्ट्री के सभी सितारे काफी दुखी हैं। निधन के तुरंत बाद संजय दत्त, अनुष्का शर्मा और अनुपम खेर जैसे सितारों के पोस्ट सामने आए हैं। संजय दत्त ने लिखा है, ''पामेला आंटी के निधन की खबर से मेरा दिल भारी है। उद्योग पर उनके प्रभाव और उनके द्वारा छुए गए जीवन को हमेशा याद किया जाएगा।''

  • Apr 20, 2023 2:49 PM

    Salman Khan: एडवांस टिकट बुकिंग को लेकर केआरके से सलमान की फिल्म पर शुरु की बयानबाजी

    Salman Khan: कुछ ऐसे व्यक्ति होते हैं जो कि अपने आपको किसी ना किसी बात या बयान के चलते हमेशा ही सुर्खियों में रखते हैं, उन्ही में से एक हैं केआरके। खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके हमेशा ही फिल्म इडस्ट्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं। हाल ही में केआरके ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर अपना बयान दिया, जिसके चलते सोशल मीडिया पर विवाद शुरु हो गया है।

  • Apr 20, 2023 12:33 PM

    Pamela Chopra: जब यश और पामेला ने नही अपनाया था रानी मुखर्जी को, तो आदित्य ने छोड़ दिया था घर

    Pamela Chopra: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की सास और यश राज चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, हर कोई उनकी अचानक मौत ने काफी दुखी है। सोशल मीडिया पर फैंस इसको लेकर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और दुख जाहिर कर रहे हैं। लेकिन ऐसे में आज हम आपको पामेला चोपड़ा के बारें में पुरानी बात बताते हैं जब उन्होंने अपनी बहू के रुप में रानी मुखर्जी को नहीं अपनाया था तो आदित्य चोपड़ा ने अपना घर छोड़ दिया था।

  • Apr 20, 2023 11:50 AM

    Pamela Chopra: जब यश चोपड़ा के काम में दखल देने लगी थी पत्नी पामेला, तो दूसरे फिल्ममेर्कस ने उठाया यह कदम

    Pamela Chopra: बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा का आज 85 साल की उम्र में निधन हो गया है, उन्होंने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। ऐसे में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है, हर कोई उनकी मौत से दुखी है। ऐसे में आज हम आपको यश चोपड़ा और उनकी पत्नी पामेला चोपड़ा से जुड़ी कुछ खास बातों के बारें में बताते हैं।

  • Apr 20, 2023 9:36 AM

    बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने 'मर्डर मुबारक' का शेड्यूल पूरा कर लिया है। सारा ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली में रैप अप की एक झलक साझा की। उसने 'मर्डर मुबारक' लिखे केक की तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन दिया: दिल्ली शेड्यूल रैप। उन्होंने होमी और उनकी पत्नी फैशन डिजाइनर अनाइता श्रॉफ का एक वीडियो भी साझा किया। इसके अलावा सारा 'जरा हटके जरा बच के' रोमांटिक ड्रामा फिल्म में विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। वह करण जौहर की अगली फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में भी नजर आएंगी, जिसमें वह 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन की पृष्ठभूमि के खिलाफ एक काल्पनिक कहानी में बहादुर स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका निभाएंगी।

  • Apr 20, 2023 9:26 AM

    सैफ अली खान के हाथ लगी ऐसी फिल्म, चटा देंगे सलमान-शाहरुख और अक्षय को धूल

    बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान ने अस्थायी रूप से 'एनटीआर 30' शीर्षक वाली पैन-इंडिया फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। सैफ ने साझा किया है कि फिल्म के निर्देशक कोराताला शिवा ने उन्हें फिल्म के लिए तीन घंटे का विवरण दिया। सैफ अली खान ने मीडिया को बताया, यह एक बहुत ही अच्छी भूमिका है और मैं यह सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं कि मुझसे जो अपेक्षा की जाती है, उससे मैं अधिक कर सकूं। मेरे निर्देशक कोराताला शिव संक्रामक ऊर्जा और एक महान ²ष्टि के साथ एक भावुक कलाकार हैं। उन्होंने मुझे तीन घंटे तक कहानी सुनाई और मैं इसके लिए और मैं मंत्रमुग्ध था। मैं भावनात्मक रूप से सभी से जुड़ा हुआ था। बॉलीवुड स्टार ने यह भी उल्लेख किया कि एनटीआर जूनियर बहुत ही मिलनसार और आकर्षक और अति-भावुक हैं। सैफ एक पैन-इंडिया फिल्म बनाने की महत्वाकांक्षा की प्रशंसा करते हैं और एनटीआर जूनियर की रोमांचक योजना पर काम शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। हम क्षेत्र और भाषा के संदर्भ में सोचने और काम करने के अभ्यस्त हो चुके हैं।

More from Filmibeat

Read more about: ent live updates
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X