SHAME: यौन उत्पीड़न मामले में बॉलीवुड का यह असिस्टेंट डाइरेक्टर गिरफ्तार
बॉलीवुड असिस्टेंट डाइरेक्टर यशवंत गिरी को अपनी पत्नी के साथ यौन उत्पीड़न करने के मामले में गिरफ्तार किया है। आपको बता दें, इनकी पत्नी मिस इंडिया में प्रतिभागी भी रह चुकीं हैं। उन्होंने यशवंत गिरी पर आरोप लगाया है कि शादी के तुरंत बाद ही उनके पति ने उन्हें शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न देना शुरू कर दिया था।

यशवंत गिरी की पत्नी ने शारीरिक हिंसा का आरोप लगाते हुए केस दर्ज दिया है कि यशवंत कई बार अपनी छोटी बेटी के सामने पत्नी के साथ मार-पीट कर जबरदस्ती किया करते थे। इनकी बेटी महज 7 साल की है। उन्होंने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केस दायर की है।
यशविर गिरी की शादी साल 2007 में हुई थी, जिसके तुरंत बाद ही उन्होंने पत्नी, जो कि एक मॉडल भी हैं, के साथ यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। दायर केस के अनुसार, यशवंत अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी दिया करते थे और अपनी बेटी को भी टॉर्चर किया करते थे।
गिरी अपनी पत्नी को जबरदस्ती पॉर्न फिल्में दिखाया करते थे और अपनी सात साल की बेटी के सामने पत्नी के साथ जबरदस्ती किया करते थे। उनकी पत्नी ने बताया कि गिरी काफी शराब पीते थे, जिसके बाद वे जो मन आए सो किया करते थे। बात दोनों के परिवारों तक भी पहुंची थी, जिसके बाद गिरी ने सबसे माफी मांगी थी। लेकिन कुछ ही समय बाद सबकुछ वापस शुरू हो गया।
गिरि की पत्नी ने बताया कि, मैं पिछले एक साल में 5 बार पुलिस स्टेशन जा चुकी हूं, लेकिन पुलिस कंप्लेंट लेने से मना कर रहे थे। लिहाजा, इस बार मैंने पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया से बात की, जिसके बाद मेरा केस लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि, गिरी का अपनी पत्नी के अलावा भी कई लड़कियों के साथ शारीरिक संबंध है। आपको बता दें, यशवंत गिरी बॉलीवुड की एक, दो फिल्मों में असिस्टेंट डाइरेक्टर रह चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications











