कौन है Archita Phukan का एक्स बॉयफ्रेंड, जिसने ब्रेकअप के बदले असमी इंफ्लुएंसर को दी इतनी खतरनाक सजा!

Archita Phukan Ex Boyfriend: असम की सोशल मीडिया स्टार अर्चिता फुकन, जिन्हें लोग बेबीडॉल आर्ची के नाम से पहचानते हैं, इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हाल ही में जब उनकी एक तस्वीर मशहूर एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ वायरल हुई, तो कई लोगों का ध्यान उनकी ओर गया।
लेकिन इस वायरल तस्वीर के बाद एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया कि क्या बेबीडॉल आर्ची असली हैं या एआई मॉडल? सोशल मीडिया पेज "जस्ट असम थिंग्स" ने दावा किया कि बेबीडॉल आर्ची शायद एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल से बनाई गई हैं। इस बात ने ऑनलाइन यूजर्स को चौंका दिया और अर्चिता की असली पहचान पर बहस शुरू हो गई।
जांच में हुआ बड़ा खुलासा
अब इस मामले में नया मोड़ तब आया, जब जांच में साफ हुआ कि वायरल तस्वीरों और वीडियो में एआई टूल्स का इस्तेमाल किया गया था। इन फोटोज को इस तरह एडिट किया गया कि चेहरा, बॉडी और एक्सप्रेशन्स बेहद अट्रैक्टिव दिखें और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इन फेक तस्वीरों को तैयार किया अर्चिता के कथित एक्स बॉयफ्रेंड प्रतीम बोरा ने।
कौन है प्रतीम बोरा?
प्रतीम बोरा, जो असम के तिनसुकिया का रहने वाला है, उसने अर्चिता फुकन की पुरानी तस्वीरें लेकर उनका गलत इस्तेमाल किया। उसने एक फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाया और AI टूल्स की मदद से अर्चिता की इमेज को मॉर्फ कर दिया। इन तस्वीरों को आपत्तिजनक और भ्रामक तरीके से पोस्ट किया गया।
जब पुलिस को इसकी खबर लगी तो उन्होंने डिजिटल सबूतों की मदद से प्रतीम बोरा का पता लगाया और तिनसुकिया के एक किराए के फ्लैट से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि वह ब्रेकअप के बाद बदला लेने के लिए यह सब कर रहा था।
फोन जब्त, केस दर्ज
पुलिस ने प्रतीम बोरा का स्मार्टफोन जब्त कर लिया है और उसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। फिलहाल उस पर साइबर अपराध, निजी जानकारी का गलत इस्तेमाल और मानसिक प्रताड़ना जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications