पति का बेजान शरीर देख दहाड़े मार-मारकर रोई जुबीन की पत्नी, वीडियो देख दहल उठा लोगों का दिल, छलके आंसू!

Zubeen Garg

Zubeen Garg death: असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे में निधन हो गया। रविवार (21 सितंबर) को उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से गुवाहाटी लाया गया। वहां से उसे उनके कहिलीपाड़ा स्थित घर ले जाया गया।

एयरपोर्ट पर जब ताबूत पहुंचा तो उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग खुद को संभाल नहीं पाईं और रोते-रोते बेसुध हो गईं। उन्होंने ताबूत पर गमूसा रखकर अंतिम सम्मान दिया। इस दौरान राज्य सरकार के कई अधिकारी भी मौजूद थे। फूलों से सजी एम्बुलेंस में जब शव एयरपोर्ट से निकला तो वहां मौजूद लोग और स्टाफ भी आंसू रोक नहीं पाए।

फैंस का उमड़ा सैलाब

एयरपोर्ट के बाहर हजारों लोग जुबीन के गाने गाते हुए और 'जय जुबीन दा' के नारे लगाते हुए खड़े थे। लोग अपने पसंदीदा गायक की एक झलक पाने के लिए उमड़ पड़े। रविवार सुबह उनका पार्थिव शरीर गुवाहाटी एयरपोर्ट से कहिलीपाड़ा स्थित घर लाया गया। करीब डेढ़ घंटे तक वहां रखा गया ताकि परिवार के लोग, जिनमें उनके बीमार 85 साल के पिता भी शामिल हैं, अंतिम दर्शन कर सकें।

इसके बाद जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर अर्जुन भोगेश्वर बरूआ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रखा जाएगा। सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक आम लोग वहां आकर उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।

मौत पर उठे सवाल

जुबीन की मौत के बाद इस हादसे को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। नॉर्थईस्ट फेस्टिवल के आयोजक श्याम कानु महांता और उनके मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा के खिलाफ कई FIR दर्ज हुई हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पुलिस को आदेश दिया है कि सभी FIR को मिलाकर एक ही केस बनाया जाए और सीआईडी इसकी गहराई से जांच करे।

Read more about: zubeen garg
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X