प्रियंका चोपड़ा बनीं असम की टूरिज़्म ब्रांड एंबेसडर
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को असम सरकार ने हाल ही में अगले दो सप्ताह के लिए टूरिज़्म ब्रांड एंबेसडर चुना है।
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को असम सरकार ने हाल ही में अगले दो वर्षों के लिए टूरिज़्म ब्रांड एंबेसडर चुना है। असम सरकार ने क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के इस प्रस्ताव को ठुकराने के बाद प्रियंका को इसका ब्रांड अंबेसडर बनाने का फैसला किया है।

असम के पर्यटन मंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने सचिन तेंदुलकर से संपर्क किया लेकिन उन्होंने मना कर दिया। उसके बाद हम चार-पांच हस्तियों के पास गए। अंतत: हमने प्रियंका चोपड़ा को इसके लिए तय किया। प्रियंका चोपड़ा 24 दिसंबर को असम जाएंगी और वहां इंटरनैशनल टुअर आॅपरेटर्स की मीटिंग को संबोधित करेंगी।
बाजीराव मस्तानी ने मेरी ज़िंदगी बदल गई : रणवीर सिंह
गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा की 'बेवॉच' अगले साल की शुरुआत में रिलीज होने वाली है। यह उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म है और इसमें उनके साथ ड्वेन जॉनसन नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











