असम पुलिस ने बताया शाहरुख खान के इस पोज का मतलब- शानदार मैसेज के साथ फोटो वायरल
शाहरुख खान इस समय फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं और उनके फैंस काफी समय से उनकी फिल्म को लेकर इंतजार कर रहे हैं। बॉलीवुड के बादशाह के नाम से मशहूर शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की हैं। इसके अलावा शाहरुख खान का एक आइकॉनिक पोज है जो कि उनको अक्सर करते हुए देखा जाता है। फिलहाल कोरोना वायरस के दौरान शाहरुख खान इस समय़ घर में क्वारंटीन हैं और इस लॉकडाउन के खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
लेकिन इस समय सुपरस्टार शाहरुख खान का शानदार पोज असम पुलिस के द्वारा साझा की गई है जो कि चर्चा में चल रहा है। असम पुलिस ने इस तस्वीर को साझा करते हुए एक शानदार मैसेज कोरोना वायरस के दौरान दिया है और लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। असम पुलिस ने कोरोना काल के दौरान अपने इस पोस्ट में सभी को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की नसीहत दी जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications