टूरिज्म कैलेंडर में ड्रेस पहनकर विवादों में फंसी प्रियंका चोपड़ा, मंत्री ने किया बचाव

By Shweta

प्रियंका चोपड़ा भले लंबे समय से भारत में ना हों लेकिन वो एक बार फिर कंट्रोवर्सी में फंस गई हैं। दरअसल असम टूरिज्म की ब्रैंड एंबेसडर हैं और वहां के कैलेंडर में प्रियंका चोपड़ा ड्रेस में नजर आ रही हैं जिस वजह से वो फिर एक बार विवादों में फंसती नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि कल कांग्रेस की एक मंत्री ने इस पर आपत्ती जताई थी। रूपज्योती कुर्मी ने अपने एक बयान में कहा, 'सरकार को असम के समाज के सम्मान की रक्षा करनी चाहिए। फ्रॉक आसामी परिधान नहीं है। इसके बदले असम के पारंपरिक परिधान का इस्तेमाल किया जाना चाहिए था। इसलिए हम लोगों ने कैलेंडर का विरोध किया है। असम में कई प्रतिभावान ऐक्टर्स हैं। सरकार को कैलेंडर के लिए उन्हें लेना चाहिए था"

assam-minister-defends-priyanka-chopra-s-dress-aasam-tourism-calandar

हालांकि कि वहां की सरकार को इससे कोई आपत्ती नहीं है। "कॉर्पोरेशन के चेयरपर्सन ने कहा है कि कैलेंडर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने के लिए लॉन्च किया गया है। प्रियंका की अंतरराष्ट्रीय पहचान है और कैलेंडर में उनको लेने से असम की संस्कृति पर किसी भी तरह से बुरा प्रभाव नहीं पड़ा है।"

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा असम टूरिज्म की ब्रैंड एंबेस्डर हैं और इस लिहाज से उन्होंने फोटोशूट भी करवाया और वो विवादों में फंस गई हैं। आपको बता दें कि इसके पहले भी प्रियंका चोपड़ा ने सिक्किम को उग्रवाद प्रभावित राज्य बताया था। इसके बाद उन्हें माफी भी मांगनी भी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X