अमेरिकी पॉर्न स्टार के साथ हाथ मिलाने वाली अर्चिता फुकन बनी दानी आत्मा, MMS वायरल होने के बाद किया ये काम

Assam Influencer Archita Phukan Donation: असम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अर्चिता फुकन, जो इन दिनों अमेरिकी एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ अपने कोलैब को लेकर सुर्खियों में हैं, अब एक पॉजिटिव काम को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने पशु कल्याण और बाल संरक्षण जैसे दो अहम सामाजिक कारणों के लिए कुल 75,000 रुपए का दान दिया है।
अर्चिता ने यह डोनेशन अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की राय के आधार पर किया। उन्होंने एक पोल कराया, जिसमें लोगों से पूछा गया कि वे किस सामाजिक उद्देश्य को सपोर्ट करना चाहेंगे - हेल्ट, बुजुर्ग, पशु कल्याण, या बच्चों का संरक्षण। इस पोल में 45,000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। 35% वोट बच्चों के लिए आए, 33% वोट पशु कल्याण को मिले।
फुकन ने इन नतीजों के आधार पर 45,000 इंडिया एनिमल फाउंडेशन (IAF) को और ₹30,000 सोशल एक्टिविटीज इंटीग्रेशन (SAI) को डोनेट किए।
इंस्टाग्राम पर शेयर की दान की रसीदें
फुकन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में दान की रसीदों के स्क्रीनशॉट और पोल के नतीजों को शेयर करते हुए लिखा- "वोटिंग के हिसाब से दान सफलतापूर्वक किया गया है। यह आप सभी का योगदान है। शुक्रिया और चीयर्स!"
डिजिटल पहचान को लेकर बनी रहती हैं चर्चा में
अर्चिता फुकन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड छवि और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह असम की रहने वाली हैं और हाल ही में एक कथित वीडियो वायरल होने के बाद खबरों में बनी हुई हैं, जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने अमेरिकी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से कोलैब किया है।
हालांकि, इन विवादों के बीच उन्होंने समाज के लिए एक नेक पहल की है, जिससे उनके फॉलोअर्स के बीच एक पॉजिटिव संदेश गया है।


Click it and Unblock the Notifications