9 साल की बच्ची ने विदेश में जाकर किया भारत का नाम रोशन, इस शो की फाइनलिस्ट बनकर तोड़े सारे रिकॉर्ड

Binita Chetry

Binita Chetry Britain's Got Talent finalist: बिनिता छेत्री, असम की एक 9 साल की बच्ची, ने एक ऐसा कीर्तिमान रचा है जिससे न केवल उनका परिवार बल्कि पूरा भारत, खासकर नॉर्थ-ईस्ट भारत, गौरव महसूस कर रहा है। उन्होंने ब्रिटेन के मशहूर रिएलिटी शो ब्रिटेन्स गॉट टैलेंट (BGT) 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं बिनिता

यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि वह नॉर्थ-ईस्ट भारत से इस शो के फिनाले में पहुंचने वाली पहली कंटेस्टेंट हैं। बिनिता का सेमीफाइनल परफॉर्मेंस इतना इंपैक्टफुल था कि उन्होंने दर्शकों से सबसे ज्यादा वोट हासिल किए। उनके एनर्जी से भरपूर डांस मूव्स और मासूम चेहरे ने सभी का मन मोह लिया। इस परफॉर्मेंस ने उन्हें सीधे 31 मई को होने वाले ग्रैंड फिनाले में पहुंचा दिया।

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया- "मैं बेहद आभारी हूं। मैंने सेमीफाइनल के लिए काफी मेहनत की थी। अब फिनाले में और भी अच्छा करने की कोशिश करूंगी।"

इंस्टाग्राम पर जताया भावुक आभार

बिनिता ने सेमीफाइनल की अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं और लिखा- "आखिरकार मेरा सपना पूरा हुआ। मैं फाइनल में पहुंच गई हूं और बेहद खुश हूं। हर पल के लिए आभारी हूं। अगर @hardik.rawat सर का सहयोग और मार्गदर्शन नहीं मिलता, तो मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती।"

बिनिता का UK तक का सफर

बिनिता असम से अपने पिता के साथ यूनाइटेड किंगडम गई थीं। वह शुरू से ही इंटरनेशनल स्टेज पर परफॉर्म करने का सपना देखती थीं। एक वीडियो जिसमें बिनिता कहती हैं कि वो "जीतकर एक गुलाबी राजकुमारी जैसा घर खरीदना चाहती हैं।" ये वीडियो इंटरनेट पर बहुत वायरल हुआ। उस वीडियो में उनकी मासूमियत और सच्चाई लोगों को भावुक कर गई।

मुख्यमंत्री ने भी किया सपोर्ट

बिनिता की इस जर्नी पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी अपनी रिएक्शन दिया। उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर बिनिता के परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "असम से यूके तक- बिनिता छेत्री ने ब्रिटेन गॉट टैलेंट के मंच पर सभी को भावुक कर दिया। मेरी शुभकामनाएं इस नन्हीं परी के साथ हैं। उम्मीद है वह एक दिन अपना पिंक डॉल हाउस जरूर खरीदेगी।"

इन 9 कंटेस्टेंट्स से होगा मुकाबला

अब बिनिता को ब्रिटेन गॉट टैलेंट 2025 के फिनाले में नौ और प्रतिभाशाली कलाकारों से मुकाबला करना है। फाइनलिस्ट में शामिल हैं- हैरी मोल्डिंग - जादूगर जो दर्शकों को अपनी ट्रिक्स से हैरान कर देते हैं। जोसेफ चार्म - भावुकता से भरपूर आवाज वाले गायक। Hear Our Voice - एक ग्रुप सिंगिंग ग्रुप जिनकी परफॉर्मेंस सामाजिक संदेशों पर आधारित होती है। जैस्मिन राइस - एक रंगीन और ड्रैग परफॉर्मर। पिंग पोंग पांग - कॉमिक एक्ट, जो दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर देते हैं। ओली पियर्सन - युवा डांसर जिनकी कोरियोग्राफी में नयापन है। स्टेसी लीडबीटर - भ्रम की कला (illusion) के मास्टर। Blackouts - शैडो डांसिंग ट्रूप, जिनकी परफॉर्मेंस में लाइट्स और शैडोज का मिश्रण होता है। विन्नी मकी - एक मेंटलिस्ट, जो मन की बातें पढ़ लेने में माहिर हैं। इन सभी कंटेस्टेंट्स के बीच बिनिता की मासूमियत, सच्चाई और कड़ी मेहनत उन्हें अलग बनाती है।

बिनिता बनीं सबके लिए प्रेरणा

बिनिता छेत्री की सफलता की कहानी सिर्फ एक टीवी शो में आगे बढ़ने की नहीं है, यह उस जुनून और मेहनत की कहानी है जो किसी भी सपने को हकीकत में बदल सकता है। एक छोटे से गांव से निकलकर दुनिया के सबसे बड़े मंचों में से एक पर पहुंचना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन बिनिता ने अपनी मेहनत से इस मुश्किल काम को आसान कर दिखाया है।

उनकी ये शानदार जर्नी लाखों बच्चों और उनके माता-पिता को ये खूबसूरत मैसेज देती है कि अगर सही दिशा में मेहनत की जाए, तो कोई भी सपना साकार करना मुश्किल नहीं होता।

फिनाले पर टिकी हैं उम्मीदें

अब सबकी निगाहें 31 मई को होने वाले ग्रैंड फिनाले पर टिकी हैं, जहां बिनिता अपने पूरे जज्बे के साथ परफॉर्म करेंगी। भारत के कोने-कोने से लोग उनके लिए दुआ कर रहे हैं।

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X