Assam Floods- बाढ़ पीड़ितों को 1 करोड़ रुपए की मदद देंगें अक्षय कुमार- कर दिया ऐलान
सुपरस्टार अक्षय कुमार शानदार अभिनेता से साथ साथ एक शानदार इंसान भी हैं और इस बात का संदेश वो कुछ कुछ समय में देते रहते हैं। इस समय आपको भी पता होगा कि असम राज्य काफी बुरी तरह से बाढ़ से प्रभावित हैं और कई लोगों अब तर मर चुके हैं। इस बाढ़ से ना सिर्फ मनुष्य बल्कि जानवरों को भी काफी ज्यादा हानि हुई है। इसी बात को लेकर बुधवार को अक्षय कुमार ने ट्वीट किया है।
अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए ऐलान किया है कि वो असम बाढ़ पीड़ितों को 1 करोड़ रुपए की मदद देगे। इसके साथ उन्होने और भी लोगों को मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया है।

अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है...'असम में जिस तरह से बाढ़ के कारण नुकसान हो रहा है वो काफी दुखदायी है और इसमें इंसान से लेकर जानवर तक प्रभावित हो रहे हैं। मैं इस घड़ी में सीएम फंड में 1 करोड़ रुपए देने की इच्छा रखता हूं और आशा करता हूं कि और भी लोग आगे आएंगे'।
इस ट्वीट के बाद लोग लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं और उनको धन्यवाद भी दे रहें हैं। अक्षय कुमार को अक्सर उनकी नागरिकता को लेकर टारगेट किया जाता है लेकिन वो हमेशा इस देश के लिए खड़े रहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications