..................... Assam Floods 2022: After Aamir Khan, now Karan Johar, Arjun Kapoor, Rohit Shetty donates for flood relief, CM thanks them | असम बाढ़: आमिर खान के बाद अब करण जौहर समेत इन सेलेब्स ने बाढ़ राहत के लिए दिया दान, CM ने किया धन्यवाद - Hindi Filmibeat

असम बाढ़: आमिर खान के बाद अब करण जौहर समेत इन सेलेब्स ने बाढ़ राहत के लिए दिया दान, CM ने किया धन्यवाद

असम में आए भयानक बाढ़ ने लाखों लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया है। इस साल बाढ़ ने अब 181 लोगों की जान ले ली है, जबकि 32 जिलों में करीब 50 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। लोगों के घर उजड़ गए हैं, ना खाने को खाना है, ना पीने को साफ पानी। हर तरफ कहर बरप रहा है। कई बेघर लोगों ने रिलीफ़ कैंपों में शरण ली हुई है।

ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स भी लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। कुछ दिनों पहले ही फिल्म सुपरस्टार आमिर खान ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख का दान किया था। वहीं, अब करण जौहर, अर्जुन कपूर और रोहित शेट्टी ने सहायता प्रदान की है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है।

assam-floods-2022-aamir-khan-karan-johar-arjun-kapoor-rohit-shetty-donates-for-flood-relief-cm-thank

मुख्यमंत्री ने ट्विट करते हुए लिखा- "फिल्म निर्माता करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन का सीएम रिलीफ फंड में 11 लाख रुपये का योगदान देने के लिए आभारी हूं।" इसके साथ ही उन्होंने रोहित शेट्टी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, "असम बाढ़ के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को साथ लाने की पहल के लिए रोहित शेट्टी का धन्यवाद।"

बता दें, रोहित शेट्टी और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी सीएम राहत कोष में प्रत्येक को 5-5 लाख रुपये का दान किए थे। उस मौके पर भी मुख्यमंत्री ने दोनों का मदद करने के लिए धन्यवाद किया।

उन्होंने लिखा- "बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और निर्देशक रोहित शेट्टी मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 लाख रुपये के योगदान के साथ असम के बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़े थे। मैं उनकी चिंता और उदारता के कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X