आजादी और गांधी जी वाले बयान पर फंसी कंगना रनौत, असम कॉंग्रेस ने दर्ज कराई एफआईआर!
कुछ समय से लगातार सोशल मीडिया पर अभिनेत्री कंगना रनौत अपने बयान को लेकर विवादों में हैं। उन्होने महात्मा गांधी को लेकर हाल ही में कुछ ऐसा कहा है जो कि काफी चर्चा में है। इस बयान के चलते कई लोग उनसे नाराज हैं। अब खबर आ रही है कि असम में कांग्रेस ने गुरुवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ महात्मा गांधी और स्वतंत्रता आंदोलन के खिलाफ कथित रूप से मानहानिकारक बयान देने के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
हालांकि इसके बाद कंगना रनौत की तरफ से किसी तरह का बयान सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि कंगना रनौत ने कहा था कि ''1947 में हमें आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी, असली आजादी 2014 में मिली थी।''

इसके अलावा उन्होने गांधी जी को लेकर कहा था कि ''दोनों गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती है।'' इसके बाद से कई राजनेता इसपर कंगना रनौत को बुरा भला कह रहे हैं।

देशद्रोह का केस लगना चाहिए
उनका कहना है कि कंगना रनौत पर देशद्रोह का केस लगना चाहिए। कंगना रनौत के खिलाफ गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में पुलिस से उनके खिलाफ देशद्रोह से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया गया, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने 1947 में भारत को मिली स्वतंत्रता का अपमान किया।

पद्मश्री सम्मान
इसी तरह के कई मामले उनपर सामने आए हैं। कंगना रनौत को हाल ही में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था। जिसके बाद से कई लोगों ने विरोध व्यक्त किया था। वर्कफ्रंट पर कंगना रनौत इस वक्त अपनी फिल्म धाकड़ को लेकर चर्चा में चल रही हैं।

दमदार फिल्मों में काम किया
कंगना रनौत ने इसके पहले कई दमदार फिल्मों में काम किया है और लोगों को उनका काम पसंद आया है। कंगना रनौत लगातार अपनी बातें सोशल मीडिया पर कहती हैं और कई विवादित बातों को लेकर कुछ समय पहले उनका ट्विटर अकाउंट बंद कर दिया गया था।

बिजी हैं
अब वो कभी भी ट्वीट नहीं कर सकेंगी। फिलहाल कंगना रनौत अपनी फिल्मों को लेकर बिजी हैं और अभी भी उनके बयान थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications