हिमंत बिस्वा ने आमिर खान को दिया आमंत्रण, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर बुलासा असम

आमिर खान इस साल 75वां स्वतंत्रता दिवस असम में मनाएंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया है। हम सभी जानते हैं कि इस साल पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। हर तरफ 75वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू हो गई है।

वहीं, असम के मुख्यमंत्री ने आमिर खान के साथ उनकी आज ही रिलीज हुई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की पूरी टीम को भी निमंत्रण दिया है। मिली जानकारी के अनुसार हिमंत बिस्वा ने 'लाल सिंह चड्ढा' की पूरी टीम को व्यक्तिगत तौर पर इनवाइट किया है।

assam cm Himanta biswa invited aamir khan at assam to celebrate 75th independence day

आमिर खान और उनकी पूरी टीम ने असम के मुख्यमंत्री के निमंत्रण को स्वीकार किया है। अब आमिर खान और पूरी टीम, असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्वा के साथ राज्य के ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। यही नहीं, समारोह के अगले दिन यानी 16 अगस्त को असम के मुख्यमंत्री आमिर खान और पूरी टीम के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फिल्म भी देखेंगे।

आपको बता दें कि आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को रिलीज हुई है। यह फिल्म हॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'फॉरेस्ट गम्प' की हिंदी रीमेक है। सोशल मीडिया पर फैंस आमिर खान की फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। वहीं, समीक्षकों से फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X