..................... Asrani upcoming movies 2026 Akshay Kumar mourns Asrani death informs about his last movie next year - Hindi Filmibeat

मौत के बाद भी लोगों को हंसा पाएंगे Asrani, अगले साल अक्षय कुमार के साथ रिलीज होंगी ये दो फिल्में!

Asrani

Asrani upcoming movies 2026: सोमवार को फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई कि दिग्गज एक्टर असरानी का निधन हो गया है। 84 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले असरानी जी ने अपने करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में दर्शकों को हंसी से लोटपोट किया। भले ही अब वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन 2026 में वो दो फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

अक्षय कुमार, जिन्होंने असरानी के साथ कई फिल्मों में काम किया है, उन्होंने X (ट्विटर) पर उनके निधन पर शोक जताते हुए बताया कि असरानी जी उनकी दो अनरिलीज्ड फिल्मों- 'भूत बंगला' और 'हैवान' में दिखाई देंगे।

अक्षय कुमार ने दी जानकारी

अक्षय ने ट्वीट किया - "असरानी जी के निधन की खबर से मैं हैरान हूं। बस एक हफ्ता पहले ही 'हैवान' की शूटिंग पर हमने गले लगकर बात की थी। बहुत प्यारे इंसान थे... उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब थी। 'हेरा फेरी', 'भागम भाग', 'दे दना दन', 'वेलकम' जैसी कल्ट फिल्मों से लेकर अब हमारी अनरिलीज्ड फिल्में 'भूत बंगला' और 'हैवान' तक, मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा। ये हमारी इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। असरानी सर, आपने हमें हंसने के लाखों कारण दिए... भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।"

'हेरा फेरी', 'भागम भाग' और 'दे दना दन' तीनों ही फिल्मों का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया था। यही नहीं, 'भूत बंगला' और 'हैवान' का डायरेक्शन भी प्रियदर्शन ही कर रहे हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने जताया दुख

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी X (ट्विटर) पर अस्रानी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- "दिग्गज एक्टर गोवर्धन असरानी जी के निधन से गहरा दुख हुआ है। उनकी बेमिसाल बहुमुखी प्रतिभा और अनोखी हास्य शैली ने लाखों लोगों को खुशी दी। 'शोले' के आइकॉनिक जेलर से लेकर 'चुपके चुपके', 'गोलमाल', 'आप की कसम', 'अभिमान', 'बातों बातों में', 'छोटी सी बात', 'धमाल' और कई यादगार फिल्मों तक, उनके किरदारों ने भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी है। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि और उनके परिवार और उनके चाहने वालों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।"

Read more about: asrani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X