84 की उम्र में डॉक्टर बने असरानी, डिग्री के साथ वायरल हुईं तस्वीरें तो लोग बोले- 'अंग्रेजों के जमाने के जेलर..

Asrani Doctor degree- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जब जब कॉमेडी की बात होगी तो असरानी का नाम भी उसमें जरूर लिया जाएगा। इस वक्त वो काफी बुजुर्ग हो चुके हैं लेकिन चर्चा में बने रहते हैं। हालांकि काफी समय से वो किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बने है लेकिन एक बड़ा काम उन्होने कर दिखाया है।
खबरें आ रही हैं कि, 84 साल की उम्र में वो डॉक्टर बन गए हैं और इसका खुलासा तब हुआ जब उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर डिग्री के साथ वायरल हो गई। जी हां, असरानी ने अब 'डॉक्टर ऑफ आर्ट्स' की डिग्री हासिल की है।
अगर आप सोच रहे हैं कि असरानी ने कोई इलाज करने वाली डिग्री की है तो रुक जाइए क्योंकि ये वो डिग्री नहीं है। 'डॉक्टर ऑफ आर्ट्स' के खिताब से उनको नवाजा गया है। असरानी ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है और लिखा, 'थैंक यू।' इस दौरान वो काफी खुश लग रहे थे।
हालांकि असरानी ने इसको लेकर क्या कहा वो अभी तक सामने नहीं आया है। असरानी के फैंस लगातार इस सम्मान को लेकर शुक्रिया कह रहे हैं और दिग्गज अभिनेता को मुबारकबाद भी दे रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, 'अंग्रेजों के जमाने के जेलर को बहुत बहुत मुबारक हो।' इसके अलावा लोग हार्ट और फायर इमोजी साझा करते हुए अपना प्यार दर्ज करवा रहे हैं। फिलहाल आप देखिए असरानी की ये पोस्ट जो कि वायरल हो रही है...


Click it and Unblock the Notifications











