काम ना मिलने पर इस एक्ट्रेस ने 2 बार की सुसाइड करने की कोशिश, तीसरी बार में हो गई मौत !
काम की तलाश में आयीं एक एक्ट्रेस के सुसाइड का मामला सामने आया है। मुंबई के ओशिवारा लोखंडवाला में बीती रात एक एक्ट्रेस ने फ्लैट की टैरेस से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया। इस एक्ट्रेस का नाम पर्ल पंबाजी था। जिसकी उम्र महज 25 साल करीब रही होगी।
ये पहली बार नहीं है जब पर्ल ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। इससे पहले 2 बार उन्हें बचा लिया गया। पर्ल लंबे समय से बॅालीवुड में एंट्री करना चाहती थीं, लेकिन काम नहीं मिलने की वजह से वह तनाव में रहतीं। इस अपार्टमेंट के सिक्योरिटी गार्ड बिपिन कुमार ठाकुर ने बताया कि रात करीब साढे़े 12 बजे किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी।

जब वह वहां पर पहुंचे तब एक्ट्रेस बुरी हालत में गिरी हुई थीं। ये भी जानकारी मिली है कि पर्ल का अक्सर उनकी मां के साथ झगड़ा होता था। पर्ल एक्ट्रेस बनने के साथ फिलहाल कहीं पर नौकरी भी कर रही थीं। पुलिस ने बताया है कि पर्ल की मानसिक स्थिति भी सही नहीं थी।
वह जब भी गुस्से में होती तो खुद पर काबू नहीं कर पाती। बता दें कि पर्ल को घटना स्थल से तुरंत कोकिलाबेन अस्पताल में ले जाकर एडमिट किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।फिलहाल पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है।
बहरहाल,टीवी और फिल्म के ऐसे कई एक्टर हैं जिनकी अचानक मौत की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया था। यहां देखें एक खास रिपोर्ट..


Click it and Unblock the Notifications