#AskSRK: शाहरुख खान ने बताया पठान में कैसी होगी सलमान खान की एंट्री, दीपिका, ऋतिक पर भी किया कमेंट

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने फैंस को सरप्राइज देते हुए ट्विटर पर एक बार फिर #AskSRK सेशन रखा, जहां उन्होंने फैंस के साथ मजेदार सवाल- जवाब किये। शाहरुख ने फैंस को बताया कि उन्हें ट्विटर पर 13 साल हो चुके हैं, इसी मौके पर वो फैंस के साथ बातें करेंगे, लेकिन उन्होंने पहले ही साफ कर दिया कि सवाल मजेदार होने चाहिए, गंभीर नहीं।
फिर क्या था, जल्द ही ट्विटर पर #AskSRK ट्रेंड होने लगा और किंग खान के लाखों- करोड़ों फैंस उनसे सवाल करने लगे। जहां कुछ सिर्फ अपना प्यार जताते नजर आए, वहीं कुछ ने उनकी आगामी फिल्म पठान से जुड़े सवाल पूछे। इस दौरान शाहरुख खान ने सलमान खान, दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट के फैंस के सवालों पर भी रिएक्शन दिया है।
शाहरुख अपनी हाजिरजवाबी और सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं.. लिहाजा, उनके सभी जवाबों में इसकी झलक देखने मिलेगी। एक यूजर ने शाहरुख को उनके परिवार के बैकग्राउंड पर सवाल पूछा, "खान साब आप की फैमली ब्रैकग्राउंड तो कश्मीरी है न, फिर खान क्यों लगाते हैं आप अपने नाम के साथ?"

नाम के पीछे क्यों लगाते हैं खान
इस सवाल पर जवाब देते हुए किंग खान ने लिखा- "पूरी दुनिया ही एक परिवार है... फैमली के नाम से नाम नहीं होता... काम से नाम होता है.. छोटी बातों में मत पड़ो प्लीज.."
शाहरुख का यह जवाब सभी का दिल जीत रहा है।

आलिया- शाहरुख की स्वीट बातचीत
एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी #AskSRK में शिरकत की। एक्ट्रेस ने लिखा कि .."आप स्वीट और रिस्पेक्टेड हैं.. लेकिन 25 जनवरी के बाद से मैं आपको 'पठान' कहकर बुलाऊंगी. देखिए, मैं कितनी क्रिएटिव हूं न.."
इसके जवाब में शाहरुख लिखते हैं, "डन लिटिल वन.. मैं भी अब से आपको अम्मा भट्ट कपूर कहने वाला हूं.."

पठान में सलमान की एंट्री
वहीं, एक फैन ने शाहरुख ने पठान में सलमान खान की एंट्री को लेकर सवाल किया.. जिस पर सुपरस्टार ने मजेदार जवाब दिया है। शाहरुख ने लिखा- "Pathaan is an interactive movie.. जब भी आप फिल्म में भाई को देखना चाहेंगे, टिकट पर दिये QR कोड का इस्तेमाल करें और वो फिल्म में आ जाएंगे.."

सर OTP दीजिए
एक यूजर ने मस्ती में शाहरुख से OTP मांग लिया। इस ट्विट पर किंग खान की नजर पड़ी और उन्होंने जवाब देते हुए लिखा- बेटा मैं इतना फेमस हूं कि मुझे ओटीपी नहीं आते, लोग सीधा घर पर सामान पहुंचा जाते हैं.. "


Click it and Unblock the Notifications