AskSRK: 6 साल के अबराम के लिए ट्विटर पर शादी का रिश्ता, शाहरुख खान को बेटे के लिए लड़की आ गई पसंद
लॉकडाउन के बीच किंग खान शाहरुख खान ने फैंस से बात करने का मन बनाया। इस बीच शाहरुख खान ने #AskSRK हैशटैग चलाया जिस पर उन्होंने तमाम फैंस के जवाब दिए। इस हैशटैग के जरिए फैंस ने पूछा कि आपने पीएम फंड में कोरोना के लिए कितना फंड दिया? आपकी अगली फिल्म कब आएगी? क्या आपके टूथब्रश का रंग क्या है?
इसी बीच एक फैन ने तो शाहरुख खान के बेटे अबराम के लिए रिश्ता भी भेजा। 6 साल के अबराम के लिए सोशल मीडिया पर रिश्ता आया जिसे शाहरुख खान ने पसंद भी किया। इसके बाद तो शाहरुख खान ही नहीं, अबराम भी ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे।
शाहरुख खान ने उन सभी सवालों के जवाब दिए जो उनसे ट्विटर पर पूछे गए। उन्होंने सोशल मीडिया के इन सवालों को खूब एन्जॉय किया। लाखों फैंस ने शाहरुख खान से सवाल किए।


Click it and Unblock the Notifications