Atrangi Re- अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान का फर्स्ट लुक रिलीज, कल आएगा दमदार ट्रेलर!
सुपरस्टार अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान स्टारर फिल्म अतरंगी रे को लेकर काफी समय से चर्चा थी और फैंस इसके ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। गौरतलब है कि कल यानि 24 नवंबर को इस फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज होने वाला है। लेकिन इस वक्त इस फिल्म के सभी किरदारों के फर्स्ट लुक सामने आए हैं। मोशन वीडियो के जरिए सभी सितारों के दमदार लुक रिलीज किए गए हैं। अक्षय कुमार इसमें तीन अलग अलग लुक में नजर आ रहे हैं,
धनुष और सारा भी तीन नए लुक्स में कमाल लग रहे हैं। अक्षय कुमार पहली तस्वीर में ढोलक बजाते नजर आ रहे हैं तो कहीं पर एक शहंशाह की तरह दिख रहे हैँ। इसके पहले आपने अक्षय कुमार को शायद ही ऐसे किरदार में देखा होगा।

ऐसा पहली बार होगा कि अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की तिगड़ी को दर्शक पहली बार स्क्रीन पर देखेंगे। तीनों के फैन्स को इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
हाल ही में पता चला था कि यह फिल्म कुछ कुछ राझणां की याद दिलाती है। इस फिल्म में धनुष की पत्नी की भूमिका में सारा अली खान हो सकती हैं। लेकिन फिल्म में ट्विस्ट तब आता है जब सारा अली खान को अक्षय कुमार के साथ प्यार हो जाता है।
इस फिल्म में अक्षय कुमार केयरफ्री कैरेटर हैं। अक्षय कुमार एक बार फिर से अलग तरह के किरदार के साथ धमाका करते नजर आने वाले हैं। वर्कफ्रंट पर अक्षय कुमार पृथ्वीराज, रामसेतु, बच्चन पांडे और गोरखा जैसी फिल्मों को लेकर बिजी हैं। इन फिल्मों वो फिर से तगड़ा धमाका करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











