'अपने बाप से पूछना, मैं कौन हूं' जब दिग्गज अभिनेता राजकुमार ने भरी महफिल में की थी सलमान खान की बेज्जती!

Rajkumar- Salman Khan

Rajkumar- Salman Khan Fight: दबंग खान के नाम पूरी दुनिया में मशहूर सलमान खान को भला कौन नहीं जानता है। आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में उनका सिक्का चलता है और वो इतने बड़े सुपरस्टार हैं कि उनके नाम से ही फिल्में चल जाती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था कि एक एक्टर ने सलमान खान की सारी हेकड़ी निकाल दी थी? जी हां, हम बात कर रहे हैं दिवंगत अभिनेता राजकुमार की जो कि अपने डायलॉग और आवाज को लेकर काफी मशहूर हुए थे।

ये वो दौर था जब सलमान खान सुपरस्टार नहीं थे। उस दौरान राजकुमार ने सलमान खान को लेकर एक ऐसी बात कही थी जो कि लोग आज भी याद करते हैं।

अपने बाप से पूछना, मैं कौन हूं..

सलमान खान की लीड हीरो के तौर पर पहली फिल्म "मैंने प्यार किया" को माना जाता है जिसके बाद सलमान खान एक बड़े स्टार बन गए थे। राजश्री प्रोडक्शन की इस फिल्म को लेकर सूरज बड़जात्या ने एक पार्टी दी थी। इस पार्टी में कई दिग्गज आए थे और सलमान खान से मिल रहे थे। सूरज बड़जात्या ने इस दौरान सलमान खान को राजकुमार से मिलवाया और शराब के नशे में सलमान खान उनको पहचान नहीं पाए। सलमान खान ने राजकुमार से पूछा कि ''आप कौन?'' फिर क्या था राजकुमार को ये बाच अच्छी नहीं लगी और उन्होन सबके सामने कहा, ''बरखुरदार अपने बाप (सलीम) से पूछना की मैं कौन हूं।'' राजकुमार का ये कहना था कि वहां सन्नाटा छा गया था।

कहते हैं कि सलमान खान का पूरा नशा उतर गया था और उनको लगा था कि उन्होने बहुत बड़ी गलती कर दी है। सलमान इसके बाद पार्टी छोड़कर चले गए थे। इसके बाद भी पार्टी चलती रही लेकिन सलमान खान वहां नहीं थे। ये किस्सा आज भी लोग सुनकर हैरान रह जाते हैं। सलीम खान भी राजकुमार के काफी बड़े फैन रहे हैं और उनके किस्से वो अक्सर सुनाते रहते हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rajkumar salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X