Shahrukh Khan पर एफआईआर कराने की धमकी, पठान एक्टर ने दे डाला ऐसा जवाब कि..

सुपरस्टार शाहरुख खान को लेकर मशहूर है कि वो किसी भी फैन के सवाल का जवाब देते हैं और इसके लिए वो लगातार आस्क एसआरके करते हैँ। एक बार फिर से किंग खान काफी चर्चा में हैं और उनके जवाब खबरों का हिस्सा हैं। हालांकि आज कुछ ऐसा हुआ है कि एक फैन ने शाहरुख खान पर एफआईआर कराने की धमकी तक दे डाली। अरे घबराइए नहीं.. यहां कोई सीरियस मामला नहीं है बल्कि एक फैन ने शाहरुख खान की फिटनेस की तारीफ करते हुए इस शब्द का इस्तेमाल किया था।
इस फैन ने शाहरुख खान की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं और इनमें शाहरुख खान शर्टलेस नजर आ रहे हैं और उनके पैक्स दिख रहे हैँ। इसी तस्वीर को साझा करते हुए फैन ने लिखा, ''खान साब एफआईआर फाइल कर रहा हूं आप के खिलाफ, ये बंदा झूठ बोलता है कि 57 साल का है।''
इसके शाहरुख खान ने फटाक से अपने अंदाज में इस फैन को जवाब दिया। शाहरुख खान ने लिखा, ''कृपया मत करो यार। ठीक है मैं ही मान जाता हूं मैं 30 साल का हूं। वहां मैंने अब आपको सच बता दिया है..और इसलिए मेरी अगली फिल्म का नाम भी जवान है।''
शाहरुख खान के इस मजेदार जवाब की काफी तारीफ हो रही है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा भी कई मजेदार सवालों के जवाब शाहरुख खान ने दिए हैँ। वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान जवान के अलावा फिल्म डंकी को लेकर भी बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ तापसी पन्नू नजर आने वाली हैं।
ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों फिल्मों के साथ शाहरुख खान कुछ अलग धमाका करने वाले है। फिलहाल वो पठान का जश्न मना रहे हैं क्योंकि फिल्म सुपरहिट होकर लगातार छाई हुई है।


Click it and Unblock the Notifications