शाहरुख खान ने फैंस के साथ किया Ask SRK सेशन- पठान की रिलीज से लेकर 'बेरोजगारी' पर दिया जवाब
शाहरुख खान ने 25 जून 2021 को फिल्म इंडस्ट्री में 29 साल पूरे कर लिये हैं और इस खास मौके पर उन्होंने ट्विटर पर फैंस के साथ बातचीत की। Ask SRK सेशन में फैंस ने शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों को लेकर कई सवाल किये, जिसका अभिनेता ने जवाब भी दिया है। अपनी फिल्म रिलीज से लेकर लाइफ के मूल मंत्र तक, शाहरुख ने फैंस से कई बारें शेयर कीं।
शाहरुख खान की पिछली फिल्म 'जीरो' थी, जो 2018 दिसंबर में रिलीज हुई थी। लिहाजा, अब शाहरुख फैंस बेसब्री से उनकी आगामी फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।

फिलहाल तीन- चार फिल्मों से शाहरुख खान का नाम जुड़ा है- यशराज बैनर की पठान, अटली की फिल्म, राजकुमार हिरानी के साथ एक फिल्म और राज एंड डीके के साथ एक फिल्म.. हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी तक इनमें से एक की भी नहीं हुई है।
पठान की शूटिंग शुरु हो चुकी है। लेकिन फिलहाल रिलीज डेट को लेकर कोई घोषणा नहीं हुई है। कोरोना की वजह से फिल्म की शूटिंग लेट चल रही है।
बहरहाल, यहां देखते हैं #AskSRK सेशन में शाहरुख खान के फैंस के साथ सवाल- जवाल का दिलचस्प सिलसिला-


Click it and Unblock the Notifications