आसिन की आकांक्षा

By Jaya Nigam

गज़नी फ़िल्म से काफ़ी चर्चा बटोर चुकीं अभिनेत्री आसिन का मानना है कि वो एक साथ कई फिल्मों में काम नहीं करना चाहती हैं.

उनका कहना है कि वो एक समय पर एक ही फ़िल्म करना चाहती हैं जिससे वो अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें.

वैसे तो आसिन दक्षिण भारतीय फ़िल्मों में अपना नाम पहले ही कर चुकी हैं लेकिन आमिर खान के साथ गजनी फिल्म में किए गए उनके अभिनय ने उन्हें बॉलीवुड में सबका चहेता बना दिया.

आसिन एक साथ ढेर सारी फिल्में करने में विश्वास नहीं रखतीं.

वो कहती हैं,"मैं अपने काम के बल पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाना चाहती हूं. मेरे लिए लोगों की सराहना ही सबसे बड़ा पुरस्कार है. उसके बाद अगर कोई सम्मान मुझे मिलता है तो मुझे और खुशी होती है."

रेस में नहीं

आजकल फिल्मी कलाकारों में भी खुद को साबित करने की होड़ लगी हुई है. आसिन का मानना है कि वो ऐसी किसी भी दौड़ का हिस्सा बनना नहीं पसंद करेंगी.

उनका कहना है,"मैं किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा में नहीं पड़ना चाहती हूं ना ही ऐसी किसी दौड़ में भरोसा करती हूं. मै नहीं चाहती कि मैं एक साथ ढेर सारी फिल्में साइन कर लूं और बाद में खुद को दबाव में डालूं. हां इतना जरुर है कि मैं जिस भी फिल्म में काम करती हूं कोशिश करती हूं कि अपना हर शॉट बेहतर से बेहतर दूं."

आसिन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को दो सुपरस्टार ख़ानों के साथ काम किया है. आमिर खान के साथ गजनी में उनकी भूमिका को काफ़ी सराहना मिली और फिर लंदन ड्रीम्स में सलमान के साथ भी उन्होंने काम किया है.

ये पूछे जाने पर कि उन्हें तीनों खानों (आमिर,सलमान और शाहरुख) की क्या खासियत लगती है वो हंसते हुए जवाब देती हैं,"आमिर का ध्यान केवल अपने काम पर रहता है, सलमान का रवैया काम और अपने जीवन दोनों के प्रति बेहद आरामदायक है और शाहरुख से मैं कुछ फिल्मी पार्टियों और पुरस्कार समारोहों में मिली हूं मुझे लगता है कि उनमें एक अलग तरह की उर्जा है."

हाल ही में उन्हें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से नवाज़ा गया था. फिल्मफेयर की तारीफ़ करते हुए वो कहती हैं कि फिल्मफेयर पुरस्कारों का उनके लिए बड़ा महत्व है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X