तमिल फिल्म में काम करेंगी आसिन
आमिर खान के साथ फिल्म 'गजनी' से बालीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री आसिन का मानाना है कि अगर फिल्म की पटकथा अच्छी हो तो तमिल फिल्म में काम करने में कोई हर्ज नहीं है।
आसिन ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि अगर मेरे पास कोई चुनौतीपूर्ण भूमिका लेकर आएगा तो उसी दिन से उसकी शूटिंग शुरू कर दूंगी।
उल्लेखनीय है कि टाटा स्काई डीटीएच ने आसिन को ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। आसिन यहां कंपनी द्वारा संचालित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई हुईं थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications











