असिन ने करवाई सर्जरी
गजनी गर्ल असिन अपने नाक की सर्जरी करवा रहीं है। यह सर्जरी प्लास्टिक सर्जरी नहीं है जिससे वे सुदंर लग सके। बल्कि उन्हें साइनस की समस्या है। उनके डॉक्टर ने उन्हें नाक की एक छोटी सर्जरी करवाने की सलाह दी है जिससे उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
असिन ने इस बारे में बताया कि दो तीन दिन तक आराम करने के बाद असिन फिर से कूदती फांदती हुई नजर आएंगी। असिन के पिता जोसेफ थोट्टूमकल ने बताया कि कोई घबराने की बात नहीं है। असिन ने आपरेशन से पहले अपने सारे काम पूरे कर दिए थे ताकि किसी को परेशानी न हो।
पूरी तरह से ठीक होने के बाद असिन लंदन ड्रीम्स के प्रचार में लग जाएगी जिसमें उनके साथ अजय देवगन और सलमान खान साथ काम कर रहें है।


Click it and Unblock the Notifications











