जब असिन बनी फ्रेंच अनुवादक
जब फिल्म लंदन ड्रीम्स की शूटिंग पैरिस में हो रही थी तो असिन के अलावा सभी को वहां के स्थानीय लोगों से बात करने में दिक्कत हो रही थी। असिन अपने स्कूल और कॉलेज में फ्रेंच भाषा में सबसे ज्यादा नम्बर पाने वाले छात्रों में से थी।
फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, " जब असिन लंदन में शूट कर रहीं थी तो वे आसानी से वहां के निवासियों के साथ बात कर सकती थी। सभी असिन की मदद से वहां के लोगो से बात कर रहे थे। असिन पैरिस में घूमने गई। वहां के चर्च असिन को बहुत पसंद आए। असिन ने वहां का खाना भी खाया।"
शायद लोगों को पता न हो लेकिन असिन फ्रेंच पढ़, लिख और बोल भी सकती है। कॉलेज के दिनो में उनके दोस्त उन्हें फ्रेंच नाइटेंगल कहकर बुलाते थे।


Click it and Unblock the Notifications











