एक साथ कई फिल्मों में काम करना पसंद नहीं: असिन
अक्षय कुमार के साथ फिल्म हाउसफुल 2 में काम कर रही एक्ट्रेस असिन थोट्टूमकल ने कहती हैं कि जब उनके पास फिल्मों के प्रस्ताव आते हैं तो वह काफी सोच कर ही फिल्में साइन करती हैं।
आमिर खान के साथ हिट फिल्म गजनी से बॉलीवुड में कैरियर की शुरुआत करने वाली असिन की इस साल दो फिल्में रिलीज हो रही है। असिन ने कहा कि यह मेरे काम का तरीका है। जब मैं दक्षिण में थी तब मैं बहुत सफल नहीं थी ऐसे में मैने एक समय में एक ही फिल्म करने का निर्णय लिया।
अगर अच्छी टीम, पटकथा और भूमिका का प्रस्ताव मेरे पास आता है तो मैं उन प्रस्तावों को देखती हूं और अगर सब कुछ बढ़िया है तो ही मैं उन फिल्मों में काम करती हूं
असिन कहती है कि मेरे ऊपर कोई आर्थिक दबाव नहीं है जिसके चलते मैं एक साथ ढेर सारी फिल्मों में काम करूं। बॉलीवुड में सफलता पूवर्क कैरियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री की दो और फिल्में लंदन ड्रीम्स और रेडी आई है।


Click it and Unblock the Notifications











