मैं बॉलीवुड में काफी खुश हूं: असिन

गजनी और रेडी जैसी हिट फिल्में दे चुकी एक्ट्रेस असिन थोट्टुमकल फिलहाल दक्षिण भारत की फिल्मों की ओर लौटना नहीं चाहती। वह बॉलीवुड में बहुत सहज महसूस कर रही हैं और वह काफी खुश भी हैं।

असिन का कहना है कि मैं यहां बॉलीवड में बहुत सहजता के साथ काम कर रही हूं। अब मैं यहां की शैली और भाषा बेहतर ढंग से समझने लगी हूं। अब मैं अपनी फिल्मों के लिए खुद ही डबिंग करती हूं। ऐसा इसलिए है कि मेरी भाषा पहले से बेहतर हुई है। इसलिए यहां सब कुछ बढ़िया है। असिन की अगली हिंदी फिल्म हाउसफुल 2 है, जो 5 अप्रैल को पर्दे पर रिलीज होने वाली है।

नायिका कहती हैं कि मैं अब भी अपने तमिल और तेलुगू निर्माताओं के सम्पर्क में हूं। वे मेरी कमी महसूस कर रहे हैं, लेकिन मैं पहले वो फिल्में काफी कर चुकी हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं हाल के समय में वहां कोई फिल्म करूंगी लेकिन उम्मीद करती हूं कि यदि कुछ अलग तरह की फिल्म मिली तो मैं वहां काम करूंगी।

असिन को 2011 में प्रदर्शित हुई मलयालम फिल्म 'प्रणयम' बेहद पसंद आई थी। इस पर उनका कहना है, मुझे जो फिल्म बहुत पसंद आई वह प्रणयम है। मैं यह नहीं कहूंगी कि मुझे लगता है कि मुझे इस फिल्म में होना चाहिए था, लेकिन एक दर्शक के रूप में मैंने इस फिल्म का खूब आनंद लिया। यह मोहनलाल के अभिनय वाली एक परिपक्व प्रेम कहानी थी और उन्होंने बेहतरीन अभिनय किया है।

असिन ने 2008 में गजनी से बॉलीवुड में अभिनय की शुरुआत की थी। इसमें उन्होंने आमिर खान के साथ काम किया था। वह सलमान खान और अजय देवगन के साथ भी काम कर चुकी हैं। अब हाउसफुल 2 में वह अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X