बोल बच्चन में काम करने के लिए नहीं दिया वचन : असिन

खुद फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्ठी ने यह कहा है कि फिलहाल वह सिंघम में व्यस्त हैं | फिल्म के पूरे हो जाने के बाद ही वह इस फिल्म के बारे में कुछ कहेंगे |सिंघम इसी माह रिलीज होनेवाली है| खबर है कि इस फिल्म में अभिषेक, अजय का नाम तो फाइनल है लेकिन अभिनेत्री के नाम पर अब भी सस्पेंस बना हुआ है|
अभी कुछ दिनों पहले फिल्म में जेनेलिया डिसूजा का नाम लिया गया था| लेकिन फिर असिन के नाम के चर्चे होने लगे| लेकिन खुद असिन ने कहा है कि यह पूरी तरह अफवाह है| अभी फिलहाल ऐसा कुछ नहीं है लेकिन खबर यह भी आ रही है कि फिल्म में जेनेलिया और असिन साथ काम करेंगी| लेकिन फिलहाल कोई इस बारे में हामी भरने को तैयार नहीं है| इसकी शूटिंग अगले महीने शुरू हो रही है|
2012 में प्रदर्शित होनेवाली यह फिल्म रोहित बनायेंगे| देखना यह है कि असिन को आनेवाले समय में कौन कौन सी फिल्में मिलती हैं| वैसे खुद असिन कहती हैं कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि उन्हें कम फिल्में मिले या अधिक, वे आराम से काम करने में ही विश्वास करती हैं|


Click it and Unblock the Notifications











