इस एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी बेटी की पहली तस्वीर..SUPER CUTE
बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेसेस में शुमार असिन आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह मना रही हैं। असिन के लिए साल 2017 काफी लकी रहा क्योंकि असिन ने एक क्यूट सी बेटी को जन्म दिया। असिन ने आज शादी की दूसरी सालगिरह के मौके पर अपनी बेटी की एक तस्वीर भी शेयर की।
असिन शादी के बाद फिल्मों और मीडिया से दूर रहती हैं। यहां तक कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबर बाहर नहीं आ पाई थी। असिन ने बेबी के जन्म की खबर भी खुद सोशल मीडिया पर शेयर की थी और बोला था कि "'यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमारे घर एक नन्हीं परी आई है। आप सब के प्यार और दुआओं के लिए शुक्रिया। वह मेरे जन्मदिन का सबसे प्यारा तोहफा है।'

आपको बता दें कि असिन का जन्मदिन 26 अक्टूबर को आता है और ठीक दो दिन पहले वो एक बेबी गर्ल की मां बनी थी।असिन और राहुल शर्मा दोनों ही बेबी के आने से काफी खुश हैं। असिन और राहुल जनवरी 2016 में शादी के बंधन में बंधे थे।


Click it and Unblock the Notifications











