असिन ने शेयर की बेटी अरिन की कथक तस्वीरें, 3 साल में आता है पेंटिंग से डांस तक सब कुछ
गजिनी एक्ट्रेस असिन काफी समय से परदे से दूर हैं और उनका पूरा ध्यान अपनी बेटी अरिन की परवरिश में लगा हुआ है। असिन, सोशल मीडिया पर भी ज़्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। लेकिन हाल ही में उन्होंने अपनी गुड़िया की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की।
इस तस्वीर में असिन की बेटी अरिन, कथक करती दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि अरिन अभी केवल 3.5 साल की हैं। उन्होंने अक्टूबर में ही अपना तीसरा जन्मदिन मनाया है।

असिन ने साल 2016 में मोबाईल कंपनी माईक्रोमैक्स के मालिक राहुल शर्मा से पंजाबी और क्रिश्चियन स्टाईल मेें शादी की थी। अक्टूबर 2017 में उनकी बेटी अरिन का जन्म हुआ। इतनी छोटी सी उम्र में अरिन ने कथक के अलावा और भी कई चीज़ों में महारत हासिल की है।

3 साल की अरिन
असिन ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 3 साल की नन्हीं अरिन कथक प्रैक्टिस के लिए तैयार हैं।

खाना भी पकाती हैं
छोटी सी अरिन अपने बेबी किचन में अपने घर वालों के लिए खाना बना रही हैं।

बैले की तैयारी
छोटी सी अरिन, इस तस्वीर में बैले डांस की तैयारी करती दिखाई दे रही हैं।

पढ़ाई में मसरूफ
अरिन के शौक में किताबें पढ़ना भी शामिल है। इस तस्वीर में वो अपनी किताब पढ़ने में खोई हुई हैं।

घर की सफाई
केवल हॉबी ही नहीं, असिन ने अपनी बेटी को घर की साफ सफाई करना भी सिखाया है।

रंगों में डूबी
रंग तो हर बच्चे को पसंद होते हैं। इस तस्वीर में अरिन अपना मास्टरपीस बनाती दिखाई दे रही हैं।

किताबें पढ़ने की शौकीन
अरिन को किताबें कितनी पसंद हैं, ये तो आप इस तस्वीर में देख ही सकते हैं।

बाईक की सवारी
वहीं अरिन, भले ही बाईक ना चला पाएं लेकिन बाईकर बनने का शौक यूं पूरा कर लेती हैं।

कार में लॉन्ग ड्राईव
बाईक ना सही लेकिन अरिन के पास अपनी कार ज़रूर है जिसकी सवारी वो बड़े शौक से करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











