किंग खान के साथ काम करने को रेडी असिन

चेतन भगत की मशहूर किताब 'टू स्टेट्स' पर एक फिल्म बनने जा रही है। शाहरुख ने इस फिल्म में असिन का नाम लोगों को सुझाया है। इस फिल्म में वे शाहरुख के साथ काम करती नजर आयेंगी। इस फिल्म को साजिद नाडियावाला प्रोडयूस कर रहे हैं। फिल्म का डायरेक्ट विशाल भारद्वाज करेगें । साजिद चाहते हैं कि यह रोल असिन निभाये।
फिल्म एक साउथ इंडियन लड़की और पंजाबी लड़के की है। जिन्हें एक दूसरे से प्यार हो जाता है। पंजाबी लड़के का किरदार शाहरुख निभायेंगे और निर्माता और निर्देशक को भी लगता है कि असिन साउथ इंडियन लड़की के किरदार में फिट बैठेंगी। असिन भी इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हालांकि अभी उन्होंने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन तय है कि असिन फिल्म को करने के लिए तैयार हैं।


Click it and Unblock the Notifications











