Special Pics: यहां होगी बॉलीवुड के सबसे लकी हीरोइन की शादी..
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड एक्ट्रेस असिन और माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा की आज दिल्ली में प्राइवेट सेरेमनी में शादी होगी। 23 जनवरी को दोनों मुंबई में रिसेप्शन देंगे जिसमें बॉलीवुड सहित बिजनस वर्ल्ड की कई हस्तियां शिरकत करेंगे। नोट- लकी इसलिए क्योंकि अपने छोटे से करियर में भी असिन ने सलमान खान से लेकर आमिर और अक्षय के साथ 100 करोड़ी फिल्में दी हैं।
असिन की शादी इस साल की सबसे पहली सेलिब्रिटी शादियों में हैं, लिहाजा इसका सुर्खियां बटोरना तो बनता है। लोग इस शादी से जुड़ी छोटी से छोटी बात जानना चाह रहे हैं। लिहाजा, हम यहां आपके लिए तस्वीरें लेकर आए हैं वेन्यू की.. जी हां, जहां होगी असिन और राहुल की शादी।
Must Read: "4 शादियों पर बधाई....10 शादियां और करो!"
कोई शक नहीं कि शादी की वेन्यू बेहद खूबसूरत है। शादी के कार्ड से लेकर मंडप को खूबसूरती से सजाया गया है। वहीं, इस फंक्शन के लिए स्पेशल 10 टायर वनिला केक का ऑर्डर दिया गया है। शादी में खाने की बात करें तो यह शुद्ध शाकाहारी होगा। और असिन सब्यासाची का लंहगा पहने नजर आएंगी।
असिन और राहुल ने अपनी शादी का पहला इनविटेशन अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना को दिया है। लिहाजा, हमें सेलिब्रिटीज के लुक्स का भी इंतजार है।
बहरहाल, यहां देखें कैसा है असिन की शादी का वेन्यू-


Click it and Unblock the Notifications













