लगातार फिल्में नहीं कर सकती : असिन

असिन ने बताया कि वे बिना स्क्रिप्ट सुने और संतुष्ट हुए सिर्फ बैनर के नाम पर फिल्में नहीं कर सकतीं। मेरे लिए सबसे पहले मेरी पटकथा, फिर किरदार, फिर निर्देशक, फिर बैनर और फिर सह कलाकार महत्व रखते हैं। मैं हमेशा अच्छे किरदार निभाती रहना चाहती हूं। मेरा मानना है कि मुझे बहुत ज्यादा पैसे या शोहरत की जरूर नहीं।
मुझे जितनी शोहरत मिलनी चाहिए मेरी जमीन दक्षिण भारत में मिलती है। मैं उसे अपनी धरोहर मानती हूं। बॉलीवुड में लगातार फिल्में करना मेरे बस की बात नहीं हैं। मैं अपनी ऊर्जा गॉसिप खबरों को सुनने या पढ़ने में नहीं बर्बाद करती, मैं कभी भी बॉलीवुड यह सोच कर नहीं आयी कि यहां लगातार फिल्में करूं।


Click it and Unblock the Notifications











