असिन के लिए एक फिटनेस ट्रेनर!

असिन दक्षिण भारतीय अभिनेत्री है। दक्षिण में हिरोइने अगर थोड़ी मोटी हो तो काम चल जाता है लेकिन बालीवुड की नायिकाएं पतली और छरहरी काया वाली होती है। असिन ने फिल्म में पतले दिखने के लिए मेहनत करनी शुरू कर दी है।
फिल्म के निर्माता विपुल शाह ने खुद की जाकर एक फिटनेस प्रशिक्षक को बुलाया और असिन के लिए नियुक्त कर दिया। इस फिल्म में असिन एक गायक की भूमिका में है।
फिल्म की युनिट के एक सदस्य ने बताया कि वजन कम होने के बाद असिन काफी खूबसूरत दिख रही है। इससे पहले असिन ने गजिनी फिल्म में काफी धमाल मचाया है।
असिन के पास बालीवुड की कई फिल्मों के प्रस्ताव है जिनमें से कई पर काम शुरू भी हो चुका है। असिन के पतले होने के बाद तो उन्हें कई और निर्माता निर्देशक अपनी फिल्मों में काम करने के लिए ले सकते है।


Click it and Unblock the Notifications