NRI से शादी करके यूएस में बस जायेंगी असिन!
फायर ब्रिगेड मंगवा दे. अगारों पर हैं अरमां... ओ बलमा.. गाने को पर्दे पर गाने वाली अभिनेत्री असिन अब रीयल लाइफ में भी शायद यही गा रही होगीं क्योंकि ऐसा सुनने में आया है कि गजनी फेम असिन बहुत जल्द शादी करने जा रही हैं। इसलिए उन्होंने नयी फिल्मों को साइन नहीं किया है।
खबर है कि असिन एक एनआरआई से शादी करने जा रही हैं। वो लंबे समय से उनके साथ डेटिंग कर रही हैं। जो अब एक रिश्ते में तब्दील होने जा रहा है। खबर यह भी है कि असिन जिनके साथ शादी करने जा रही हैं वो अमेरिका में हैं और शादी के बाद असिन यूएस में ही सैटेल हो जायेंगी।
मालूम हो कि दक्षिण सिनेमा का एक बहुत बड़ा नाम असिन ने बॉलीवुड में आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी से कदम रखा था और रातों-रात स्टार बन गयी थीं।उसके बाद असिन ने सलमान खान के साथ रेडी, अक्षय कुमार के साथ हाउसफूल 2, खिलाड़ी 786 और अजय देवगन के साथ बोल बच्चन जैसी चर्चित फिल्मों में काम किया है।
भारतीय दर्शकों के लिए असिन किसी सेक्स बम से कम नहीं हैं ऐसे में उनकी शादी की खबर से उनके चाहने वाले खुश तो हुए होंगे लेकिन उन्हें दुख भी हुआ होगा कि शादी के बाद असिन फिल्मों में नजर नहीं आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












