धमाकेदार अंदाज में वापसी करेंगी असिन
मुंबई। फिल्म गजनी से बॉलीवुड में पदार्पण करने वाली अभिनेत्री असिन की आखिरी फिल्म 'खिलाड़ी 786' थी जो कि ज्यादा चर्चा नहीं बटोर सकी। जिसके बाद वह एक बेहतर स्क्रिप्ट का इंतजार कर रही है। असिन ने गजनी के बाद कई हिंदी फिल्मों मे काम किया। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'वेलकम बैक' में काम कर रही है।
दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत करने वाली असिन ने लंदन ड्रीम्स, हाउस फुल 2, रेडी, बोल बच्चन में काम किया है। हिंदी फिल्मों के साथ ही उन्होने दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ही अभिनेत्रियां हैं जो कि अपने करियर के शुरू में ही आमिर खान, सलमान खान और अजय देवगन के साथ काम कर चुकी हैं, असिन उनमें से एक है।
अपनी इनोसेंट इस्माइल और खूबसूरती के कारण वह विज्ञापन फिल्मों में भी नजर आती है। गजिनी में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें 'फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल डेब्यू अवार्ड' से सम्मानित किया है। अब वह फिल्मों में धमाकेदार वापसी के लिए तैयार हैं।
देखें असिन की हॉट तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications