शादी नहीं की मगर प्यार में हैं आसिन!
आसिन की शादी की खबरों पर आसिन के एक करीबी सूत्र ने बताया "आसिन प्यार में हो सकती हैं लेकिन वो अभी शादी नहीं करने वाली हैं क्योंकि वो अभी और फिल्में करना चाहती हैं। लेकिन अब वो कुछ ही तरह के किरदार करेंगी।" आसिन ने अपने करियर में अभी तक जितनी भी फिल्में की हैं उनमें से अधिकतर फिल्में 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं। ऐसे में आसिन का शादी करने का फैसला किसी को भी समझ नहीं आ रहा है।
आसिन ने बॉलीवुड में आमिर खान की फिल्म गजनी से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की और उसके बाद आसिन ने कई अच्छी फिल्में की। जिनमें बोल बच्चन, हाउसफुल 2, रेडी और खिलाड़ी 786 शामिल है। साल 2012 में अक्षय कुमार के साथ खिलड़ी 786 करने के बाद आसिन ने मीडिया से बात करते हुए कहा मैं लगातार काम कर रही हूं मझे लगता है कि अब मुझे कुछ आराम करना चाहिए। अब नयी फिल्म करने से पहले मुझे थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए। और उसके बाद में कुछ सेलेक्टिव फिल्में ही करुंगी। कुछ समय पहले आसिन यूएस में अपने दोस्तों के साथ घूमने भी गयी थीं।


Click it and Unblock the Notifications












