स्कूल टाइम से ही शाहरुख की फैन हैं असिन

By Priya Srivastava

Asin
असिन 3 जून की रिलीज हो रही फिल्म रेडी में सलमान खान के साथ नजर आने वाली है। अब तक उन्होंने सलमान खान के साथ दो फिल्मों में काम किया है। इसका मतलब यह नहीं कि सलमान खान उनके फेवरेट ऐक्‍टर हो गये। जी हां असिन शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं वो भी आज से नहीं बल्कि वो उन्‍हें स्‍कूल के समय से ही काफी पसंद करती आ रही हैं।

असिन ने हाल ही में यह बात कही है कि वह शाहरुख खान के साथ काम करने को लेकर काफी उत्‍साहित हूं। चूंकि उन्होंने स्कूल के दौर में उनकी फिल्में देखी हैं और स्कूल के दिनों में वे उनसे प्यार कर बैठी थी। इसलिए अब जब उन्हें शाहरुख के साथ काम करने का मौका मिल रहा है तो वह इस बात से बेहद खुश हैं।

असिन बताती हैं कि वे खुशनसीब हैं कि करियर के शुरुआती दौर में उन्हें तीनों खान के साथ काम करने का मौका मिल रहा है, लेकिन साथ ही असिन यह भी बात कहती हैं कि वे इस अफवाह से परेशान हो चुकी हैं कि शाहरुख खान के साथ काम करने की वजह से सलमान खान ने मुझसे दोस्ती तोड़ दी है। जबकि असिन ने साफतौर पर कहा है कि सलमान इस इंडस्ट्री में बहुत सालों से हैं और वे इस बात को अच्छी तरीके से जानते हैं कि प्रोफेशनलिज्म क्या होती है।

असिन ने कहा कि हम दोनों के बीच कोई तनाव नहीं है। असिन ने यह भी कहा है कि उन्हें तो यह भी पता नहीं कि सलमान और शाहरुख में कोई मनमुटाव है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इन बातों से फर्क नहीं पड़ता। गौरतलब है कि विशाल भारद्वाज की फिल्म जो चेतन भगत की कहानी पर बन रही है, इस फिल्म में वे शाहरुख खान के साथ नजर आयेंगी। अब देखना यह है कि दर्शकों को यह जोड़ी कितनी पसंद आती है।

वैसे सलमान से जब यह पूछा गया था कि असिन शाहरुख के साथ काम कर रही हैं तो आपको बुरा नहीं लगा। सलमान ने बेहतरीन जवाब दिया था। मैं उनका सेक्रेटरी नहीं, उनका सह कलाकार हूं। बस। मैं यह तय नहीं करूंगा कि वह किसके साथ फिल्में करें किसके साथ नहीं। यह उनकी मर्जी पर निर्भर करता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X